Searching...
Friday, March 26, 2021

UPPSC : एई भर्ती 2019 का परिणाम घोषित, 648 पदों में से 68 पद रह गए खाली

UPPSC : एई भर्ती 2019 का परिणाम घोषित, 648 पदों में से 68 पद रह गए खाली

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने शुक्रवार को सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा (सामान्य/विशेष चयन) परीक्षा -2019 का अंतिम रिजल्ट शुक्रवार को घोषित कर दिया है। 648 पदों के सापेक्ष 580 अभ्यर्थियों को अंतिम रुप से सफल घोषित किया गया है। जबकि सफल अभ्यर्थी न मिलने के कारण 68 पद रिक्त रह गए हैं।







आयोग सचिव जगदीश की ओर से जारी सूचना के अनुसार 648 पदों के सापेक्ष 580 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। इसमें से भूमि संरक्षण अधिकारी, सिंचाई एवं जल संरक्षण विकास विभाग के सहायक अभियंता पद पर 21, आवास एवं शहरी नियोजन सहायक अभियंता पद पर 4, सहायक अभियंता नगर विकास की 2, सहायक अभियंता (जल) बी श्रेणी जलकल अभियंता नगर विकास की 15, सहायक निदेशक, कारखाना श्रम विभाग की 6, सहायक अभियंता (जल) बी श्रेणी जलकल अभियंता, नगर विकास विशेष चयन की 17, सहायक अभियंता (सिविल) मंडी परिषद विशेष चयन की 3 पदों पर योग्य अभ्यर्थी नहीं मिलने से पद रिक्त हैं।

भर्ती में सामान्य चयन के 627 पद एवं विशेष चयन के 21 (कुल -648 पद) के लिए 137605 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। इसके लिए आयोग ने लिखित परीक्षा 13 दिसंबर को हुई परीक्षा में 41 प्रतिशत अभ्यर्थी शामिल हुए थे। लिखित परीक्षा में कुल 1284 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया गया था। लेकिन इंटरव्यू में 1262 अभ्यर्थी ही शामिल हुए थे। आयोग की ओर से 22 फरवरी से 6 मार्च के बीच इंटरव्यू आयोजित किया गया था।

प्रमुख विभागों में चयनित अभ्यर्थी
एई सिविल इंजीनियरिंग शाखा सिचाई विभाग 171 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। एई सिविल इंजीनियरिंग शाखा ग्रामीण अभियंत्रण में 57, एई सिविल इंजीनियिरंग लोक निर्माण विभाग में 108, एई सिविल इंजीनियिरंग शाखा मंडी परिषद में चार अभ्यर्थी सफल, एई सिविल इंजीनियरिंग शाखा हाउसिंग एंड अर्बन प्लान में 26, एई सिविल इंजीनियरिंग शाखा अर्बन डेबलपमेंट डिपार्टमेंट में 24 सफल, एई मैकेनिकल इंजीनियरिंग शाखा सिचाई विभाग में 37, बिजली विभाग (ईएलई सिक्योरटी) सहायक निदेशक 21, लघु सिचाई (एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग) सहायक अभियंता में 9, कृषि विभाग में यूपी एग्रीकल्चर सर्विसेज ग्रेट 2 में 12, सिचाई एवं जल संसाधन विकास विभाग में भूमि संरक्षण अधिकारी के 10, लोक निर्माण विभाग में इलेक्ट्रिकल-मैकेनिकल इंजीनियरिंग में सहायक अभियंता के 46, आवास एवं शहरी योजन विभाग में इलेक्टिकल - मैकेनिकल इंजीनियरिंग में सहायक अभियंता के 21 अभ्यर्थी सफल हुए हैं।


0 comments:

Post a Comment