Searching...
Thursday, March 18, 2021

SSC Delhi Police Constable Result 2021 : एसएससी दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती में मध्य क्षेत्र से 16,456 सफल

SSC Delhi Police Constable Result 2021 : एसएससी दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती में मध्य क्षेत्र से 16,456 सफल

दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल (एग्जीक्यूटिव) भर्ती परीक्षा 2020 में मध्य क्षेत्र से 16456 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। कर्मचारी चयन आयोग ने 15 मार्च को लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित किया था जिसमें देशभर के कुल 67,740 (23076 महिला व 44664 पुरुष) अभ्यर्थी फिजिकल टेस्ट के लिए सफल घोषित किए गए हैं।


इनमें से मध्य क्षेत्र के अधीन उत्तर प्रदेश व बिहार से 24 प्रतिशत अभ्यर्थी या 16456 (5623 महिला व 10833 पुरुष) हैं। अंतिम उत्तरकुंजी 25 मार्च को जारी होगी जो 15 अप्रैल तक उपलब्ध रहेगी। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। इसमें पहले दौड़, फिर लॉन्ग जंप और हाई जंप होगी। 

तीनों में सफल होने के बाद फिजिकल मेजरमेंट किया जाएगा। राष्ट्रीय राजधानी में कॉन्स्टेबल के कुल 5846 पदों को भरने के लिए लिखित परीक्षा 27 नवंबर से 14 दिसंबर 2020 तक आयोजित की गई थी। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कॉन्स्टेबल महिला व पुरुष, दोनों की भर्तियां की जा रही हैं। कुल वैकेंसी में से 1944 पद महिला कॉन्स्टेबल, 3433 पद पुरुष कॉन्स्टेबल और शेष पद पूर्व कर्मचारियों व अन्य के लिए हैं।

0 comments:

Post a Comment