Searching...
Monday, March 22, 2021

यूपी के 38 जिलों में नए जिला सैनिक कल्याण अधिकारी की होगी भर्ती, आदेश जारी

यूपी के 38 जिलों में नए जिला सैनिक कल्याण अधिकारी की होगी भर्ती, आदेश जारी 

शासन ने प्रदेश के 38 जिलों में रिक्त चल रह रहे जिला सैनिक कल्याण अधिकारियों के पद पर नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है। सभी नियुक्तियां रिकार्ड 10 दिनों में की गई हैं। यूपी सरकार, यूपी की खबर, नए जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, यूपी में सैनिक कल्याण अधिकारी की होगी भर्ती, केन्द्रीय सैनिक बोर्डकेन्द्रीय सैनिक बोर्ड नई दिल्ली द्वारा सशस्त्र सेनाओं के तीनों अंगों के सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारियों का पैनल तैयार करके गत नौ मार्च को 50 अधिकारियों का साक्षात्कार आयोजित किया गया। प्रमुख सचिव सैनिक कल्याण बीएल मीणा की अध्यक्षता में आयोजित इस साक्षात्कार में 38 जिला सैनिक कल्याण अधिकारियों का चयन किया गया। इसके साथ ही 12 अधिकारियों को रिजर्व पैनल में रखा गया है। 


नियुक्त होने वाले अफसरों में कर्नल महेन्द्र प्रसाद एटा, कैप्टन राकेश शुक्ला मेरठ, कर्नल दलजीत सिंह चन्ना मुरादाबाद, कर्नल शैलेन्द्र उत्तम निदेशालय, कर्नल अरुण कुमार सिंह गाजीपुर, कर्नल खुशवंत सिंह चड्ढा फिरोजाबाद, कर्नल धीरेन्द्र नाथ राय महाराजगंज, कैप्टन नजबुल हुडा कौशाम्बी, लेफ्टिनेंट कर्नल उमेश सिंह रावत कन्नौज, विंग कमांडर मुकेश तिवारी गोरखपुर, कैप्टन अनिल कुमार शर्मा बुलंदशहर, कैप्टन राजीव रंजन सिन्हा मिर्जापुर, कर्नल ओम प्रकाश मिश्रा हरदोई, कर्नल नरेन्द्र कुमार तेवतिया अमरोहा, लेफ्टिनेंट कर्नल जितेन्द्र सिंह संतकबीरनगर, विंग कमांडर सीपी पांडेय देवरिया, कैप्टन अतुल्य दयाल रायबरेली, कर्नल संजय बब्बर जालौन, कर्नल राघवेन्द्र सिंह राघव बरेली, कर्नल वीरेन्द्र सिंह भंडारी पीलीभीत, कैप्टन भारतेन्द्र सिंह कंवर प्रयागराज, कमांडर सतीश कुमार कासगंज, कर्नल राजीव चौहान मुजफफरनगर, कमांडर विजेन्द्र कुमार बस्ती, कर्नल संजीव सेठी बाराबंकी, कर्नल विनोद गुप्ता चंदौली, लेफ्टिनेंट कर्नल नन्दलाल सिंह यादव सिद्धार्थनगर, कैप्टन अनिल कुमार गुप्ता बिजनौर, कमांडर अरविन्द कुमार श्रीवास्तव मऊ, कर्नल टीएस अंतरिक्ष गौतम बांदा, कैप्टन विजय मोहन शर्मा संभल, लेफ्टिनेंट कर्नल विजय अहलावत जौनपुर, विंग कमांडर आलोक सक्सेना कुशीनगर, कर्नल दीपक सरन ललितपुर, लेफ्टिनेंट कर्नल बलराम तिवारी निदेशालय, कर्नल राजेश कुमार वर्मा रामपुर, कर्नल देवेन्द्र सिंह महोबा तथा लेफ्टिनेंट कर्नल संजीव कुमार अयोध्या के जिला सैनिक कल्याण अधिकारी के पद पर चयनित किए गए हैं। प्रमुख सचिव ने बताया कि प्रदेश में लगभग 4.5 लाख पूर्व सैनिक हैं और राज्य सरकार ने सभी 75 जिलों में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय स्थापित किया है।

0 comments:

Post a Comment