Searching...
Monday, March 8, 2021

जेईई मेन 2021 का रिजल्ट जारी, देखें लेटेस्ट अपडेट

JEEMains2021 Result Live Update : जेईई मेन 2021 का रिजल्ट जारी, देखें लेटेस्ट अपडेट

JEEMains2021 Result Live Update : जेईई मेन 2021 के परीक्षा परिणाम अब से कुछ ही देर बाद जारी जा चुके हैं। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर चेक कर सकते हैं। जेईई मेन 2021 फरवरी सत्र की परीक्षाओं का आयोजन 23 से 26 फरवरी 2021 के बीच पूरे देशभर में किया गया था। 


केंद्रीय शिक्षा मंत्री  डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने इस संबंध में ट्वीट कर जानकारी दी थी कुछ देर में रिजल्ट जारी किए जाएंगे। उन्होंने लिखा, '#जेईई (Main) फरवरी 2021 सत्र के रिजल्ट नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा कुछ ही घंटों में जारी किए जाएंगे। छात्र लगातार जुड़े रहें।' 



91:05-

जेईई मेन 2021 के नतीजे घोषित हुए।  वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। हालांकि ज्यादा संख्या में छात्रों के आने कारण वेबसाइट अभी काम करना बंद कर चुकी है।

20:50-

जेईई मेन 2021 की वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर कुछ ही छणों  में जेईई मेन 2021 रिजल्ट जारी करने की सूचना जारी कर दी गई है। 


20:10-
एनटीए की ओर से जल्द ही jeemain.nta.nic.in पर जेईई मेंस 2021 फरवरी सत्र के नतीजे जारी होंगे। छात्रों को सलाह है वह जेईई मेन रिजल्ट का लाइव अपडेट और जल्द से जल्द अपना रिजल्ट पाने के लिए हमसे जुड़े रहें।

19:55 -
पहली बार जेईई मेन 2021 की परीक्षा क्षेत्रीय भाषाओं जैसे असमिया, बंगाली, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया आदि में आयोजित की गई है।

19:45-
जेईई मेन 2021 पेपर-1 के लिए 652627 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। पेपर-1 के जरिए छात्र बीई/बीटेक में प्रवेश ले सकेंगे। वहीं इस बार जेईई मेन पेपर-2ए, 2बी के लिए 6300 छात्रों ने आवेदन किया है, इसके जरिए बीआर्क और बी.प्लानिंग में एडमिशन मिलते हैं।
 

19:40 -
6 लाख अभ्यर्थियों को रिजल्ट का इंतजार-
जेईई मेन 2021 की परीक्षा में कुल 6,61,776 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। यानी करीब 6 लाख अभ्यर्थियों को जेईई मेन रिजल्ट का इंतजार है।

19:30 - जेईई मेन 2021 में कोरोना महामारी के बावजूद भी कुल 95 फीसदी अभ्यर्थियों ने भाग लिया था।

19:25 - जेईई मेन फरवरी 2021 सत्र की परीक्षा देश-विदेश के 331 परीक्षा केंद्रों में हुई थी । बहरीन, कोलंबो, दोहा, दुबई, काठमांडू, मस्कट, रियाद, शारजाह, सिंगापुर और कुवैत में 10 अंतराष्ट्रीय परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

रिजल्ट घोषित करने से पहले एनटीए की ओर से 1 मार्च को जेईई मेन 2021 के प्रोविजनल आंसर की भी जारी किए जा चुके हैं। आंसर की को लेकर अभ्यर्थियों को आपत्ति दर्ज कराने का मौका भी दिया गया था। अभ्यर्थियों की आपत्तियों को ध्यान में रखते हुए एनटीए फाइनल आंसर की और रिजल्ट तैयार करता है। रिपोर्ट के अनुसार, आज सिर्फ रिजल्ट जारी होगा, अभी ऑल इंडिया रैंक जारी नहीं की जाएगी।

0 comments:

Post a Comment