Searching...
Monday, November 2, 2020

UPPSC : प्रवक्ता फिजिक्स का अंतिम परिणाम जारी, देखें चयनितों की सूची।

UPPSC : प्रवक्ता फिजिक्स का अंतिम परिणाम जारी, देखें चयनितों की सूची।

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा विभाग के तहत प्रवक्ता फिजिक्स के 20 पदों पर हुई सीधी भर्ती का अंतिम चयन परिणाम सोमवार को जारी कर दिया। इनमें 10 पद अनारक्षित, छळ पद अन्य पिछड़ा वर्ग और चार पद अनुसूचित जाति के लिए आरिक्षत हैं इन पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार 20, 21 एवं 22 अक्तूबर को आयोजित किया गया था।


 श्रेष्ठताक्रम में जारी किए गए परिणाम में राखी चौधरी ने मेरिट में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है, जबकि प्रज्ञा सिंह को दूसरा और राजकमल यादव को तीसरा स्थान मिला है। इनके अलावा गौरव कुमार, सचिन कुमार, आरती तिवारी, त्रिलोक कुमार पाठक, मनीष तिवारी, मोनिका टंडन, रीतेश वर्मा, अनुराग सिंह, मोनिका, अनुराधा, राम निवास, राजीव बाथम, अरुण कुमार, अरविंद कुमार, हेमलता, रवि प्रकाश एवं राजकमल शास्त्री का चयन भी हुआ है।

0 comments:

Post a Comment