Searching...
Monday, November 2, 2020

विकास प्राधिकरण में सहायक अभियंताओं की भर्ती करेगा लोक सेवा आयोग, जानें क्या है खाली पदों की योग्यता

यूपी में 76 सहायक अभियंताओं की भर्ती करेगा लोक सेवा आयोग, जानें क्या है खाली पदों की योग्यता।

लखनऊ : विकास प्राधिकरणों में 76 सहायक अभियंता के पदों पर भर्तियां होंगी। यह भर्तियां केंद्रीयत सेवा की होगी। आवास विभाग ने लोक सेवा आयोग उत्तर प्रदेश को भर्ती संबंधी प्रस्ताव भेज दिए हैं। इसमें से एई सिविल के 48 और एई इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल के 28 पदों पर भर्तियां होंगी।


विकास प्राधिकरणों में मिलेगी तैनाती
आवास विभाग केंद्रीयत सेवा के सहायक अभियंता के पदों पर होने वाली भर्तियों के बाद इनकी तैनाती विकास प्राधिकरणों में करेगा। विकास प्राधिकरणों में सहायक अभियंताओं की सीधी भर्ती होती है। इसके बाद अधीक्षण अभियंता और मुख्य अभियंता के पदों को पदोन्नतियों से भरा जाता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के आधार पर विकास प्राधिकरणों में खाली सहायक अभियंताओं के पदों पर भर्ती संबंधी प्रस्ताव लोक सेवा आयोग उत्तर प्रदेश को भेजा गया है। आवास विभाग ने लोक सेवा आयोग से इन पदों को जल्द भरने का अनुरोध किया है, जिससे इनकी तैनाती विकास प्राधिकरणों में जरूरत के आधार पर की जा सके। विकास प्राधिकरणों में मौजूदा समय सहायक अभियंताओं की जरूरत है।


बीटेक वाले होंगे पात्र
सहायक अभियंता के लिए बीटेक पास वाले पात्र होंगे। सहायक अभियंता सिविल के लिए इस ट्रेड में पास अभ्यर्थियों को पात्र माना जाएगा। सहायक अभियंता इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल के लिए बीटेक इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल में पास को पात्र माना जाएगा। बीटेक पास ही इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे।


लोक सेवा आयोग करेगा भर्ती
सहायक अभियंता के पदों पर भर्ती लोक सेवा आयोग उत्तर प्रदेश करेगा। लोक सेवा आयोग इसके लिए अखबारों में विज्ञापन देने के लिए ऑनलाइन इसे प्रकाशित करेगा। सहायक अभियंता बनने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन भी विज्ञापन देख सकते हैं। इसकी जानकारी के लिए उन्हें लोक सेवा आयोग की वेबसाइट को देखना होगा, जिससे विज्ञापन निकलने पर उन्हें इसकी जानकारी मिल सके।

कुल पद

सहायक अभियंता सिविल         48
सहायक अभियंता इलेक्ट्रिकल    28

0 comments:

Post a Comment