Searching...
Sunday, November 1, 2020

टीजीटी-पीजीटी 2020 की भर्ती से थर्ड जेंडर बाहर, थर्ड जेंडर को भर्तियों में ओबीसी का लाभ देने की है व्यवस्था

टीजीटी-पीजीटी 2020 की भर्ती से थर्ड जेंडर बाहर, थर्ड जेंडर को भर्तियों में ओबीसी का लाभ देने की है व्यवस्था।

झटका

▪️2016 की भर्ती में चयन बोर्ड ने लिया था आवेदन

▪️थर्ड जेंडर को भर्तियों में ओबीसी का लाभ देने की है व्यवस्था

प्रयागराज : 15508 पदों पर होने जा रही टीजीटी-पीजीटी 2020 भर्ती से थर्ड जेंडर को बाहर कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने ऑनलाइन आवेदन में सिर्फ महिला और पुरुष अभ्यर्थियों के लिए विकल्प दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने 15 अप्रैल 2014 को ट्रांसजेंडर को थर्ड जेंडर के रूप में मान्यता देते हुए शिक्षा एवं नौकरी में उन्हें अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) का लाभ देने का आदेश दिया था। एक मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने कहा था कि शिक्षा व नौकरी में थर्ड जेंडर को पुरुष या महिला लिखने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता। 

इसके लिए आवेदन फॉर्म में बकायदा अलग से थर्ड जेंडर का कॉलम होना चाहिए।टीजीटी-पीजीटी 2016 की भर्ती में आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने यह मुद्दा उठाया था। जिसके दो दिन बाद ही चयन बोर्ड ने आवेदन पत्र में थर्ड जेंडर का भी विकल्प शामिल कियाथा।


2016 में 39ट्रांसजेंडर ने भरा था फॉर्म : एडेड कॉलेजों में टीजीटी-पीजीटी 2016 भर्ती के लिए 39 ट्रांसजेंडरों ने फॉर्म भरा था। प्रशिक्षित स्नातक के लिए 21 और प्रवक्ता के लिए चयन बोर्ड को 18 आवेदन मिले थे। हालांकि इस भर्ती में किसी थर्ड जेंडर के चयन की जानकारी नहीं है।

0 comments:

Post a Comment