Searching...
Thursday, July 29, 2021

केंद्र सरकार के महकमे में 8.72 लाख पद खाली, राज्य मंत्री ने राज्यसभा में दी जानकारी

केंद्र सरकार के महकमों में 8.72 लाख पद खाली


◆ राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने राज्यसभा में दी जानकारी
◆ भर्ती की परीक्षा को तेज करने के एक एजेंसी का गठन किया


नई दिल्ली : देश में एक तरफ बेरोजगारी विकराल रूप धारण कर रही है, वहीं केंद्र सरकार के महकमों में 8.72 लाख पद खाली पड़े हैं यह बात खुद सरकार ने गुरुवार को संसद में स्वीकार की है।

कार्मिक, लोक शिकायत तथा पेंशन राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने एक लिखित प्रश्न के उत्तर में राज्यसभा में कहा कि एक मार्च 2020 तक केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में करीब कुल 8.72 लाख पद खाली थे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सभी विभागों में स्वीकृत पदों की संख्या 4004,941 (1 मार्च, 2020 तक) थी जिनमें से 3132698 कर्मचारी कार्यरत थे। उन्होंने कहा कि एक मार्च, 2020 तक रिक्त पदों की कुल संख्या 872243 थी। 2016-17 से 2020-21 के बीच यूपीएससी ने 25267 उम्मीदवारों की भर्ती की वहीं एसएससी ने 214601 उम्मीदवारों की और रेलवे भर्ती बोर्ड ने 204945 भर्ती की। बता दें कि केंद्र सरकार भर्ती की परीक्षा को तेज करने के एक एजेंसी का गठन किया है जो एक टेस्ट के जरिये सभी किस्म की भर्तियां करेगी और हर जिले में भर्ती केंद्र बनाए जाएंगे। पद कब भरे जाएंगे यह नहीं बताया गया।

0 comments:

Post a Comment