Searching...
Thursday, July 1, 2021

यूपी : पुलिस महकमे में दिसंबर तक 13,800 पद भरने का लक्ष्य, सर्वाधिक 9,027 पद पुलिस उप निरीक्षक नागरिक पुलिस के

यूपी : पुलिस महकमे में दिसंबर तक 13,800 पद भरने का लक्ष्य, सर्वाधिक 9,027 पद पुलिस उप निरीक्षक नागरिक पुलिस के

उपनिरीक्षक गोपनीय के 295 पद, सहायक उप निरीक्षक लिपिक के 624 पद, सहायक उप निरीक्षक लेखा के 358 पद और सतर्कता अधिष्ठान में पुलिस उप निरीक्षक गोपनीय के 32 और सहायक उप निरीक्षक लिपिक के 20 पद हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई है।


पुलिस महकमे में दिसंबर तक 13,800 पदों पर भर्ती करने का लक्ष्य रखा गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष राज कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि पुलिस महकमे में मार्च 2017 से अब तक विभिन्न पदों पर 143581 लोगों का चयन किया गया है। वहीं, इस वर्ष जिन पदों पर भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है या शुरू होने वाली है, उसे दिसंबर तक पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।


उन्होंने बताया कि वर्तमान में 13,800 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इनमें से सर्वाधिक 9,027 पुलिस उप निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद हैं। प्लाटून कमांडर के 484 और अग्निशमन अधिकारी द्वितीय के 23 पदों पर भर्ती के लिए करीब 15 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया हुआ है। इसके अलावा उपनिरीक्षक गोपनीय के 295 पद, सहायक उप निरीक्षक लिपिक के 624 पद, सहायक उप निरीक्षक लेखा के 358 पद और सतर्कता अधिष्ठान में पुलिस उप निरीक्षक गोपनीय के 32 और सहायक उप निरीक्षक लिपिक के 20 पदों के लिए भी आवेदन लिए जा रहेहैं। आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई है।


विश्वकर्मा ने बताया कि इसके बाद लिखित व शारीरिक दक्षता परीक्षा और अंतिम चयन परिणाम घोषित करने में 5 से 6 माह का समय लगना तय है। इसके अतिरिक्त रेडियो कर्मशाला कर्मचारी के 116 पद, रेडियो सहायक परिचालक के 1300 और रेडियो प्रधान परिचालक व प्रधान परिचालक यांत्रिक के 828 पदों पर जल्द भर्ती शुरू होनी है। कंप्यूटर आपरेटर ग्रेड-ए के 693 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी कराने के लिए संस्था का चयन कर प्रदेश सरकार के अनुमोदन के लिए भेजा जा चुका है।

0 comments:

Post a Comment