Searching...
Saturday, July 24, 2021

यूपी : विधानसभा चुनाव से पहले 30 हजार रिक्त पदों की भर्ती कराएगा अधीनस्थ चयन आयोग, आयोग ने जारी किया भर्ती कैलेंडर

यूपी : विधानसभा चुनाव से पहले 30 हजार रिक्त पदों की भर्ती कराएगा अधीनस्थ चयन आयोग, आयोग ने जारी किया भर्ती कैलेंडर

20 अगस्त से इन पदों पर शुरू होगी बम्पर भर्ती


आठ महीने में 33,700 पदों पर होंगी भर्तियां


लखनऊ: यूपी में मिशन रोजगार के तहत अगले आठ महीनों में 33,700 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की ओर से शनिवार को विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया गया। 20 अगस्त को प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) 2021 की अर्हता परीक्षा के साथ सिलसिला शुरू होगा और मार्च, 2022 तक चलेगा। इसके तहत 29,932 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

इसमें पीईटी की अर्हता परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को पांच मुख्य परीक्षाएं आयोजित कर विभिन्न विभागों के 22,794 पदों पर भर्ती किया जाएगा। बाकी पीईटी से इतर विभिन्न विभागों के 7138 पदों पर भी भर्ती होगी। इनके विज्ञापन पहले जारी हो चुके थे, लेकिन परीक्षा नहीं हो पा रही थी। उधर 3768 पदों पर पहले से भर्ती प्रक्रिया चल रही है और लिखित परीक्षा का परिणाम भी घोषित हो चुका है। अब अगस्त व सितंबर में साक्षात्कार आयोजित कर भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। युवाओं के लिए सरकार ने नौकरियों का पिटारा खोल दिया है।



आयोग के चेयरमैन प्रवीर कुमार ने बहुप्रतीक्षित कार्यवाही को शनिवार को मंजूरी दी। इसके बाद आयोग ने भर्तियों की विस्तृत जानकारी जारी की।

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने लंबित भर्ती परीक्षाओं का स्टेटस और आगामी भर्ती कैलेंडर जारी कर दिया है। आयोग विधानसभा चुनाव से पहले मार्च 2022 तक 30 हजार से अधिक रिक्त पदों की भर्ती कराएगा। आयोग के चेयरमैन प्रवीर कुमार ने बहुप्रतीक्षित कार्यवाही को शनिवार को मंजूरी दी। इसके बाद आयोग ने भर्तियों की विस्तृत जानकारी जारी की।  लंबित भर्तियों का कैलेंडर' जारी न होने से अभ्यर्थियों को हो रही मुश्किलों का मुद्दा उठाया था। आयोग ने विधानसभा चुनाव से पहले मार्च 2022 तक 30 हजार से अधिक रिक्त पदों का भर्ती कार्यक्रम जारी किया है।

0 comments:

Post a Comment