Searching...
Monday, January 11, 2021

जेई परीक्षा 2018 में 1840 को मिली नौकरी, कर्मचारी चयन आयोग ने जेई सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल का अंतिम परिणाम किया जारी

जेई परीक्षा 2018 में 1840 को मिली नौकरी, कर्मचारी चयन आयोग ने जेई सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल का अंतिम परिणाम किया जारी 

प्रयागराज :  कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने केंद्र सरकार के विभागों के लिए जूनियर इंजीनियर (जेई) परीक्षा 2018 का परिणाम जारी कर दिया है। आयोग की ओर से जेई 2018 सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल के 1840 पदों का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। अंतिम परिणाम जारी होने के साथ दो वर्ष से इंतजार कर रहे 1840 अभ्यर्थियों को नौकरी मिल गई है। आयोग की ओर से जारी परिणाम में पेपर-2 के पुनर्मूल्यांकन के बाद 12 अभ्यर्थियों को नॉट क्वालिफाइड माना गया है। उनको परिणाम से बाहर कर दिया गया है।


एसएससी की ओर से जारी परिणाम में 1506 अभ्यर्थियों को सिविल इंजीनियरिंग, 192 को इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग एवं 142 को मैकेनिकल इंजीनियरिंग के लिए चुना गया है। चयनित अभ्यर्थियों में 832 सामान्य, 102 ईडब्ल्यूएस, 483 ओबीसी, 273 एससी एवं 150 एसटी के लिए चुने गए हैं। एसएससी की ओर से जेई 2018 परीक्षा के दूसरे प्रश्नपत्र ( पेपर-2) का परिणाम 11 सितंबर 2020 को जारी किया गया था पेपर 2 के आधार पर कुल 3800 अभ्यर्थियों को जेई सिविल के लिए और 883 इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल इंजीनियरिंग के लिए सफल पाय गया था। दूसरे चरण में सफल अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन के बाद 1840 का अंतिम रूप से सफल पाया गया है।

0 comments:

Post a Comment