Searching...
Saturday, October 3, 2020

सरकारी विभागों में खाली तीन लाख पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जल्द होगी शुरू : सीएम

सरकारी विभागों में खाली तीन लाख पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जल्द होगी शुरू : सीएम।

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है सरकारी विभागों में खाली तीन लाख पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करा दी गई है। पिछले साढ़े तीन सालों में तीन लाख से अधिक युवाओं को नौकरियां दी जा चुकी हैं। उन्होंने कहा है कि ऊर्जा से भरपूर हमारे नौजवानों के लिए प्रदेश में काफी संभावनाएं हैं। मुख्यमंत्री ने शनिवार को अपने सरकारी आवास पर डा. भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी मुरादाबाद के आधारभूत प्रशिक्षण के बाद परिवीक्षाधीन पुलिस उपाधीक्षकों और सहायक अभियोजन अधिकारियों के दीक्षांत समारोह के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी विभागों से खाली पदों का ब्यौरा ले लिया गया है। 


इन तीन लाख खाली पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया शुरू कराई गई है। उन्होंने कहा कि सरकारी विभागों में खाली पदों पर भर्ती के संबंध में चयन आयोगों और चयन बोर्डों के अध्यक्षों के साथ बैठक भी की जा चुकी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि खाली पदों पर चयन प्रक्रिया को शुरू किए जाने के छह माह में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दे दिए जाएं। मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों लोकसेवा आयोग, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के साथ सभी चयन बोर्ड के अध्यक्षों के साथ बैठक की थी। उन्होंने पर्देश दिया गया था कि खाली पदों के आधार पर उनके यहां प्रस्ताव विभाग उपलब्ध करा देंगे। इसके आधार पर भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी व्यवस्था के साथ की जाएगी।

सरकार देगी तीन लाख नई सरकारी नौकरियां : योगी

मुरादाबाद : ऊर्जा से भरपूर नौजवानों के लिए नौकरियां उपलब्ध हों। यह सरकार का संकल्प रहा है। साढ़े तीन साल में सरकार ने पारदर्शी तरीके से सिर्फ पुलिस विभाग में एक लाख 37 हजार से अधिक सब इंस्पेक्टर व कांस्टेबल की भर्ती की है। आने वाले समय में सभी विभागों में तीन लाख से अधिक नौकरियां दी जाएंगी। यह बात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये पुलिस अकादमी की दीक्षा परेड में शामिल डीएसपी और एपीओ को संबोधित करते हुए कहीं।

परेड के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस को 30 नए पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) और 29 एपीओ (सहायक अभियोजन अधिकारी) मिल गए। वीडियो कांफ्रेसिंग से मुख्यमंत्री ने कोविड प्रोटोकाल का अनुपालन करते हुए प्रशिक्षण पाने के लिए सभी को शुभकामनाएं दीं। कहा कि पास आउट होने वाले पुलिस उपाधीक्षक व सहायक अभियोजन अधिकारी युवाओं के लिए प्रेरणास्नोत बनें। पुलिस उपाधीक्षक का पद जिम्मेदारियों से भरा है। कानून व्यवस्था, अपराधियों को दंड दिलाने की जिम्मेदारी अब आप के कंधे पर है। प्रशासन की जिम्मेदारी न सिर्फ कानून व्यवस्था बनाए रखने व अपराधियों को दंड दिलाने की है, बल्कि आमजन के प्रति संवेदनशीलता का परिचय देना भी है। यूपी पुलिस देश में सिविल पुलिस का सबसे बड़ा बल है। इसका गौरवशाली इतिहास है।


कोरोना काल में प्रदेश पुलिस ने देश में सेवा व सुरक्षा की अद्भुत मिसाल पेश की है। अपराध की बदलती प्रवृत्ति व प्रकृति को समझना होगा। पीड़ितों को न्याय दिलाने में खुद की क्षमता का उपयोग करें। पुलिस व अभियोजन अधिकारी एकजुट होकर काम करें।

’>>मुख्यमंत्री बोले, सीओ और एपीओ युवाओं के लिए प्रेरणास्नोत बनें
’>>उत्तर प्रदेश पुलिस को मिले 30 नए डीएसपी और 29 एपीओ

0 comments:

Post a Comment