Searching...
Saturday, February 28, 2026

UPSSSC का जून तक का भर्ती कैलेंडर जारी, भर्ती परीक्षाओं, साक्षात्कार व टंकण परीक्षा की तारीखें घोषित

UPSSSC का जून तक का भर्ती कैलेंडर जारी, भर्ती परीक्षाओं, साक्षात्कार व टंकण परीक्षा की तारीखें घोषित 


लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने जून महीने तक की भर्ती परीक्षाओं, साक्षात्कार व टंकण परीक्षा की तारीखें घोषित कर दी हैं। जनवरी से लेकर जून तक 23 हैं। इनमें मार्च से लेकर जून तक 19 भर्ती परीक्षा, साक्षात्कार व टंकण परीक्षाएं आयोजित होंगी। आयोग ने छह महीने का जो कैलेंडर जारी किया है उसमें जनवरी और फरवरी की तिथियां भी हैं।

12 मार्च को अनुदेशक मैकेनिक (डीजल) के पदों पर साक्षात्कार होगा। 13 मार्च को अनुदेशक वायरमैन के पदों पर साक्षात्कार होगा। 17 से 20 मार्च तक अनुदेशक मैकेनिक (रेफ्रिजरेशन एंड एअर कंडीशनर), 23 से 25 मार्च तक अनुदेशक प्लंबर के पदों पर साक्षात्कार होगा। 28 मार्च को अनुदेशक टेक्नीशियन पावर इलेक्ट्रिक सिस्टम के पद पर साक्षात्कार होगा। 

वहीं अप्रैल महीने में सहायक सांख्यिकी अधिकारी, अनुदेशक वेल्डर के पदों पर भर्ती साक्षात्कार जिसकी तारीख जल्द घोषित होगी, वहीं 26 अप्रैल से 3 मई तक आरक्षित तिथि रखी गई है। मई में अनुदेशक फैशन टेक्नोलॉजी, अनुदेशक स्वींग टेक्नोलॉजी, अनुदेशक बेसिक कास्मेटोलॉजी व अनुदेशक ड्रेस मेकिंग के पदों पर भर्ती साक्षात्कार होगा और इसकी तारीखें भी जल्द बताई जाएंगी। 21 मई को आरक्षित तिथि रखी गई हैं।



प्राविधिक सहायकः 6 से अपलोड कर सकेंगे दस्तावेज

लखनऊ। कृषि विभाग के प्राविधिक सहायक के लिए शॉर्ट लिस्ट अभ्यर्थी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की वेबसाइट पर 6 मार्च से अपने अभिलेख अपलोड कर सकेंगे। दस्तावेज अपलोड करने के लिए पांच अप्रैल अंतिम तारीख तय की गई है। आयोग के मुताबिक रिक्त पदों के सापेक्ष 22,256 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। जो अभ्यर्थी दस्तावेज अपलोड नहीं करेंगे, उन्हें साक्षात्कार के लिए नहीं बुलाया जाएगा।

0 comments:

Post a Comment