Searching...
Thursday, April 21, 2022

UPSSSC : वर्ष-2022 में आयोजित होने वाली लिखित परीक्षाओं का वार्षिक कैलेंडर जारी, क्लिक करके देखें

UPSSSC : वर्ष-2022 में आयोजित होने वाली लिखित परीक्षाओं का वार्षिक कैलेंडर जारी, क्लिक करके देखें।

UPSSSC Exam Calendar 2022 : 18 सितंबर को होगी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा(PET), आयोग ने जारी किया एग्जाम कैलेंडर, खबर पढ़ें सबसे नीचे

पांच माह में 24107 पदों को भरने के लिए होंगी परीक्षाएं

UPSSSC Exam Calendar 2022 : PET और यूपी लेखपाल समेत 10 भर्ती परीक्षाओं की तिथियां जारी, देखें।




UPSSSC Exam Calendar 2022 : PET और यूपी लेखपाल समेत 10 भर्ती परीक्षाओं की तिथियां जारी, देखें

UPSSSC PET 2022 Date, UP Lekhpal Exam date, UPSSSC Calendar 2022 : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ( यूपीएसएसएससी ) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2022 और लेखपाल भर्ती परीक्षा समेत कुल 10 भर्ती परीक्षाओं की तिथियां जारी कर दी है। यूपीएसएसएससी भर्ती परीक्षा कैलेंडर 2022 के मुताबिक प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2022 (पीईटी 2022) का आयोजन 18 सितंबर 2022 होगा। वहीं राजस्व लेखपाल मुख्य परीक्षा 2021-2022 करीब दो माह बाद 19 जून 2022 को होगी। सम्मिलित प्रवर अवर वर्ग सहायक, पूर्ति निरीक्षक मुख्य परीक्षा 29 जून 2022 को होगी। कैलेंडर में तीन दिन (6 नवंबर, 20 नवंबर और 11 दिसंबर 2022) आरक्षित रखे गए हैं। 

अगले माह 8 तारीख को यूपीएसएसएससी स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) मुख्य परीक्षा करने जा रहा है। इस भर्ती परीक्षा के जरिए राज्य में स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 9212 पदों पर भर्ती होगी। 

इसके बाद राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद (संयुक्त सवर्ग) प्रतियोगिता परीक्षा 2018 का आयोजन 22 मई को होगा।

यूपीएसएसएससी परीक्षा कार्यक्रम में सम्मिलित ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी एवं समाज कल्याण पर्यवेक्षक (सामान्य चयन) परीक्षा 2018 की तिथि को लेकर कहा गया है कि इस संबंध में बाद में सही समय पर सूचित किया जाएगा। 

अन्य परीक्षाओं की तिथियां 
- सहायक सांख्यिकी अधिकारी एवं सहायक शोध अधिकारी (सांख्यिकी) सामान्य चयन प्रतियोगिता परीक्षा 2018 - 22 मई 
- राजस्व लेखपाल मुख्य परीक्षा - 19 जून 2022
- सम्मिलित प्रवेर अवर वर्ग सहायक पूर्ति निरीक्षक मुख्य परीक्षा 2021- 29 जून 2022
- सहायक बोरिंग टेक्नीशियन प्रतियोगितात्मक परीक्षा 2019 - 3 जुलाई 2022
- अनुदेशक मुख्य परीक्षा 2021- 17 जुलाई
- सम्मिलित तकनीकी सेवा प्रतियोगितात्मक परीक्षा 2016 - 7 अगस्त 2022
- वन रक्षक व वन्य जीव रक्षक प्रतियोगितात्मक परीक्षा 2019 - 21 अगस्त 2022
- प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2022 - 18 सितंबर 2022
- सम्मिलित ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी एवं समाज कल्याण पर्ववेक्षक सामान्य चयन प्रतियोगितात्मक परीक्षा 2018 की पुनर्परीक्षा - यथासमय सूचित किया जाएगा। 

कैलेंडर में कहा गया है कि विशेष हालातों में परीक्षा तिथियों में बदलाव किया जा सकता है।


पांच माह में 24107 पदों को भरने के लिए होंगी परीक्षाएं

लखनऊ : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पांच माह में 24107 पदों को भरने के लिए परीक्षाएं कराएगा। गुरुवार को वर्ष 2022 में आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षाओं का वार्षिक कैलेंडर जारी किया गया।

आयोग के अध्यक्ष प्रवीर कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में परीक्षा कार्यक्रम को मंजूरी दी गई। परीक्षा नियंत्रक दिनेश ने बताया कि नई और पुरानी भर्तियों के लिए परीक्षा तिथि घोषित कर दी गई है। पहली परीक्षा 8 मई को एएनएम भर्ती के लिए कराई जाएगी। हर माह दो-दो परीक्षाएं कराने का कार्यक्रम है। आयोग ने 6 व 20 नवंबर और 11 दिसंबर का दिन परीक्षाओं के लिए आरक्षित किया है। इन तिथियों पर कौन सी परीक्षा होगी इसकी जानकारी बाद में दी जाएगी।

भर्ती में कब क्या होगा
पद नाम पद परीक्षा तिथि

एएनएन 9212 8 मई

मंडी परिषद 16 22 मई

लेखपाल 8985 19 जून

बोरिंग टेक्नीशियन 486 3 जुलाई

अनुदेशक 2504 17 जुलाई

तकनीकी सेवा 292 7 अगस्त

वन-वन्यजीव रक्षक 655 21 अगस्त

अर्हता परीक्षा 2022 18 सितंबर

पंचायत अधिकारी 1953 जल्द जारी


UPSSSC Exam Calendar 2022 : 18 सितंबर को होगी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा, आयोग ने जारी किया एग्जाम कैलेंडर

UPSSSC Exam Calendar 2022 उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने वर्ष 2022 का एग्जाम कैलेंडर 21 अप्रैल 2022 को जारी करते हुए यूपी पीईटी 2022 के साथ-साथ कई अन्य भर्ती परीक्षाओं के लिए तारीखों की घोषणा कर दी है।

नई दिल्ली : UPSSSC Exam Calendar 2022: उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2022 यानि UPPET 2022 का आयोजन इस साल 18 सितंबर को किया जाएगा। पिछले वर्ष यह परीक्षा 20 अगस्त को आयोजित की गई थी। यूपीपीईटी 2022 की तारीख की घोषणा के साथ ही साथ उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने इस वर्ष आयोजित की जाने वाली विभिन्न भर्तियों के प्रस्तावित और लंबित परीक्षाओं की तिथियों को इस साल के एग्जाम कैलेंडर के माध्यम से जारी किया। आयोग द्वारा UPSSSC एग्जाम कैलेंडर 2022 को वीरवार, 21 अप्रैल 2022 को आधिकारिक वेबसाइट, upsssc.gov.in पर जारी किया गया।

◆ 8 मई – स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) मुख्य परीक्षा

◆ 22 मई - राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद (संयुक्त संवर्ग) प्रतियोगात्मक परीक्षा-2018, सहायक सांख्यिकी अधिकारी एवं सहायक शोध अधिकारी (सांख्यिकी) प्रतियोगात्मक परीक्षा-2019

◆ 19 जून – राजस्व लेखपाल मुख्य परीक्षा

◆ 29 जून – सम्मिलित प्रवर/अवर वर्ग सहायक, पूर्ति निरीक्षक मुख्य परीक्षा

◆★3 जुलाई – सहायक बोरिंग टेक्निशियन प्रतियोगात्मक परीक्षा

◆17 जुलाई – अनुदेश मुख्य परीक्षा

◆7 अगस्त – सम्मिलित तकनीकी सेवा (सामान्य चयन) प्रतियोगात्मक परीक्षा 2016

◆ 21 अगस्त – वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक (सामान्य चयन) प्रतियोगात्मक परीक्षा 2019

◆ 18 सितंबर – प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2022

◆ तिथि निर्धारित नहीं – सम्मिलित ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी एवं समाज कल्याण पर्यवेक्षक (सामान्य चयन) प्रतियोगात्मक परीक्षा 2018 की पुनर्परीक्षा

0 comments:

Post a Comment