Searching...
Monday, April 11, 2022

UP Home Guard Bharti 2022 : यूपी में होमगार्ड के 32000 खाली पदों पर होगी भर्ती

UP Home Guard Bharti 2022 : यूपी में होमगार्ड के 32000 खाली पदों पर होगी भर्ती।

होमगार्ड में 20 फीसद पदों पर महिलाओं की होगी भर्ती, खबर पढ़ें सबसे नीचे

UP Home Guard Recruitment 2022 : यूपी में हर साल सात हजार पुरुष और चार हजार महिला जवान के पद भरे जाएंगे। इनमें 20 फीसदी महिलाओं की भागीदारी होगी। यह 100 दिन की प्राथमिकतों में शामिल है।


UP Home Guard Bharti 2022 : होमगार्ड विभाग सशक्त महिला एवं सक्षम युवाओं की भर्ती करेगा। विभाग ने होमगार्ड जवानों के खाली पड़े 32 हजार पदों पर भर्ती की तैयारी शुरू कर दी। हर साल सात हजार पुरुष और चार हजार महिला जवान के पद भरे जाएंगे। इसमें 20 फीसदी महिलाओं की भागीदारी होगी। सरकार के 100 दिन के कल्याण संकल्प पत्र में विभाग ने पहली प्राथमिकता में भर्ती को रखा है।

होमगार्ड मुख्यालय में 31 मार्च को होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति की अगुवाई में आयोजित समीक्षा बैठक में विभागीय अपर मुख्य सचिव अनिल कुमार खाली पदों पर भर्ती और उपलब्धियों के सम्बंध में प्रस्तुतिकण दे चुके हैं। होमगार्ड डीआईजी रणजीत सिंह बताते हैं कि विभाग में 118348 पदों के सापेक्ष 85 हजार होमगार्ड हैं। करीब 32 हजार पद खाली हैं। हर साल चार हजार जवान रिटायर हो रहे हैं। महिलाओं के चार हजार पद में से 1500 पद खाली हैं।

चार हजार सेवानिवृत्त हो रहे
डीआईजी रणजीत सिंह के मुताबिक हर साल चार हजार होमगार्ड सेवानिवृत्त हो रहे हैं। पांच साल में 20 हजार पद खाली हो जाएंगे। ऐसे में हर साल पद भरने की जरूरत है। इसी के मद्देनजर यह प्रस्ताव बनाया गया है, ताकि जवानों की कमी न होने पाए। शासन से हरी झण्डी मिलते ही भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी।

हर जवान को ड्यूटी
डीआईजी बताते हैं सरकार की प्राथमिकता हर जवान को शत प्रतिशत ड्यूटी दी जाए। इसी क्रम में प्रदेश के 85 हजार सभी जवान ड्यूटी कर करे हैं। कोई भी घर नहीं बैठा है। साल के 12 माह ड्यूटी मुहैया कराई जा रही है।

होमगार्ड में 20 फीसद पदों पर महिलाओं की होगी भर्ती

लखनऊ : राज्य सरकार होमगार्ड विभाग के रिक्त पड़े पदों पर 20 फीसदी महिलाओं की भर्ती करेगी। अधिकारियों को 100 दिनों में भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए गए हैं। अभी प्रदेश में लगभग 88 हजार होमगार्ड काम कर रहे हैं। वर्तमान में लगभग 30 हजार पद खाली है।

राज्य सरकार की मंशा है कि आंतरिक सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले विभाग में होने वाली इन भर्तियों से प्रदेश में महिलाओं के प्रति अपराधों में भारी कमी आएगी। सरकार ने अगले 4 वर्षों में होमगार्ड के रिक्त पड़े सभी पदों को चरणवार भरने के लिए भी निर्देश जारी किए हैं। प्रदेश में हर साल एक लाख से ज्यादा लोगों को नौकरी देने जा रही योगी सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए अवसर तलाश रही है। सभी महकमों में रिक्त पदों में महिलाओं की संख्या बढ़ाने पर भी जोर दिया है।

0 comments:

Post a Comment