Searching...
Saturday, April 2, 2022

तीन महीने में 10,863 पदों पर पूरी होगी भर्ती प्रक्रिया

तीन महीने में 10,863 पदों पर  पूरी होगी भर्ती प्रक्रिया

लखनऊ :  उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने तीन महीने के अंदर पुलिस की विभिन्न इकाइयों में कुल 10863 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया पूरी कर लेने का दावा किया है। बोर्ड के अनुसार इन पदों का अंतिम चयन परिणाम आगामी तीन महीने के अंदर घोषित कर दिया जाएगा।


बोर्ड के अनुसार उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, प्लाटून कमांडर पीएसी तथा अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के 9534 पदों के सापेक्ष चयन के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम जल्द घोषित कर दिया जाएगा। इसके बाद अभिलेखों की जांच एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा समेत आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। नागरिक पुलिस में उप निरीक्षक (गोपनीय) के 295, उप निरीक्षक (गोपनीय सतर्कता) के 32, उप निरीक्षक (लिपिक) के 624, सहायक उप निरीक्षक (लिपिक सतर्कता) के 20 तथा सहायक उप निरीक्षक (लेखा) के 358 पदों समेत कुल 1329 पदों के लिए आयोजित आनलाइन लिखित परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया गया। इन पदों पर भर्ती के लिए आनलाइन लिखित परीक्षा चार व पांच दिसंबर 2021 को कराई गई थी। अभिलेखों की जांच एवं शारीरिक मानक परीक्षण की प्रक्रिया जोनल मुख्यालय के जिलों में 15 अप्रैल के बाद शुरू होगी।

0 comments:

Post a Comment