Searching...
Sunday, June 13, 2021

Army Recruitment 2021 : भारतीय सेना में निकली महिला सिपाही की भर्ती, जानिए क्या है पूरी जानकारी

Army Recruitment 2021 : भारतीय सेना में निकली महिला सिपाही की भर्ती, जानिए क्या है पूरी जानकारी

इंडियन आर्मी को ओर से महिला अभ्यर्थियों के लिए मिलिट्री पुलिस के अंतर्गत कांस्टेबल जनरल ड्यूटी के पदों पर भर्तियां निकाली गई है जिसमे किसी भी दसवीं पास महिला उम्मीदवार द्वारा आवेदन किया जा सकता है।


अक्सर लोगों के बीच में इस बात को लेकर भ्रम बना रहता है कि क्या इंडियन आर्मी में महिला अभ्यर्थियों को शामिल किया जाता है या नहीं। आज हम इस आर्टिकल के जरिए एक ऐसी जानकारी साझा करने जा रहे हैं जिसके बाद भारतीय सेना को ज्वॉइन करने वाली महिलाओं उम्मीदवारों को अपने करियर का चुनाव करने में खासा मदद मिल सकती है। आपको बता दें कि हाल ही में इंडियन आर्मी को ओर से महिला अभ्यर्थियों के लिए मिलिट्री पुलिस के अंतर्गत कांस्टेबल जनरल ड्यूटी के पदों पर भर्तियां निकाली गई है जिसमे किसी भी दसवीं पास महिला उम्मीदवार द्वारा आवेदन किया जा सकता है। इस बारे में और अधिक जानकारी पाने के लिए अभ्यर्थियों को भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट  https://joinindianarmy.nic.in/alpha/index.htm  पर विज़िट करना होगा जिसके लिए 6 जून से आवेदन पप्रक्रिया की शुरुआत की जा चुकी है जोकि अंतिम तारीख 20 जुलाई तक जारी रहेगी।

0 comments:

Post a Comment