Searching...
Friday, June 18, 2021

IBPS RRB Recruitment 2021 : 10 हजार से अधिक पदों पर निकली हैं भर्तियां, विभिन्न पदों के लिए सिलेबस की पूरी जानकारी यहां देखें

IBPS RRB Recruitment 2021 : 10 हजार से अधिक पदों पर निकली हैं भर्तियां, विभिन्न पदों के लिए सिलेबस की पूरी जानकारी यहां देखें

IBPS द्वारा विभिन्न RRB में 10,493 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। इन पदों पर 28 जून तक आवेदन किया जा सकता है।


इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRB) में ऑफिसर (स्केल- I, II और III) और कार्यालय सहायक (मल्टीपर्पस) के 10,493 पदों पर भर्ती के लिए सात जून 2021 को अधिसूचना जारी की थी। इन पदों के लिए 28 जून तक आवेदन किया जा सकता है। भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन सितंबर और अक्टूबर के महीने में किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट @ibps.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

 विभिन्न पदों के लिए ये है सिलेबस :

-ऑफिसर स्केल -I (ऑफिस असिस्टेंट मल्टीपर्पस) :

इस पद के लिए परीक्षा 2 चरणों मे होगी। दोनों के लिए प्रीलिम्स तथा मेन्स परीक्षा का सिलेबस एक समान रहेगा।

प्रीलिम्स एग्जाम - इसमें रीजनिंग से 40 सवाल और न्यूमेरिकल एबिलिटी से 40 सवाल पूछे जाएंगे। इस पेपर में अभ्यर्थियों को 45 मिनट में 80 अंक के 80 प्रश्न हल करने होंगे। प्रीलिम्स परीक्षा पास करने के बाद अभ्यर्थियों को मेन्स परीक्षा में शामिल होना होगा।

मेन्स एग्जाम - इसमें अभ्यर्थियों को 200 अंक के 200 प्रश्नों को हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा।

रीजनिंग - 50 मार्क्स के 40 प्रश्न
कंप्यूटर नॉलेज - 20 मार्क्स के 40 प्रश्न
जनरल अवेयरनेस - 40 मार्क्स के 40 प्रश्न
इंग्लिश लैंग्वेज - 40 मार्क्स के 40 प्रश्न
हिन्दी - 40 मार्क्स के 40 प्रश्न
न्यूमेरिकल एबिलिटी - 50 मार्क्स के 40 प्रश्न

-ऑफिसर स्केल 2 तथा ऑफिसर स्केल 3 के विभिन्न पदों के लिए परीक्षा एक ही चरण में आयोजित होगी। इन दोनों पदों के लिए सिलेबस एक ही होगा।

 ऑफिसर स्केल-2 (स्पेशलिस्ट कैडर) - यह परीक्षा 2.30 घंटे की होगी तथा इसमें 200 अंकों के लिए कुल 240 सवाल पूछे जाएंगे।

प्रोफेशनल नॉलेज - 40 मार्क्स के 40 प्रश्न
रीजनिंग - 40 मार्क्स के 40 प्रश्न
फाइनांशियल अवेयरनेस - 40 मार्क्स के 40 प्रश्न
इंग्लिश या हिन्दी लैंग्वेज - 20 मार्क्स के 40 प्रश्न
कंप्यूटर नॉलेज - 20 मार्क्स के 40 प्रश्न
क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और डाटा इंटरप्रिटेशन - 40 मार्क्स के 40 प्रश्न

-ऑफिसर स्केल-2 (जनरल बैंकिंग ऑफिसर)  तथा ऑफिसर स्केल-3 के लिए मेन्स परीक्षा का सिलेबस एक ही होगा।

रीजनिंग - 50 मार्क्स के 40 प्रश्न
कंप्यूटर नॉलेज - 20 मार्क्स के 40 प्रश्न
फाइनांशियल अवेयरनेस - 40 मार्क्स के 40 प्रश्न
इंग्लिश या हिन्दी लैंग्वेज - 40 मार्क्स के 40 प्रश्न
क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और डाटा इंटरप्रिटेशन - 50 मार्क्स के 40 प्रश्न

0 comments:

Post a Comment