Searching...
Thursday, May 21, 2020

एलटी ग्रेड के सभी चयनितों का रास्ता साफ

एलटी ग्रेड के सभी चयनितों का रास्ता साफ।


एलटी ग्रेड के सभी चयनितों की नियुक्ति का रास्ता साफ

 प्रयागराज : एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के तहत 13 विषयों में चयनित सभी अभ्यर्थियों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। एलटी ग्रेड समर्थक मोर्चा के संयोजक विक्की खान का दावा है कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने संस्कृत महिला एवं पुरुष के पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की फाइलें भी नियुक्ति की संस्कृति के साथ निदेशालय भेज दी गई है। इस तरह अब तक आए 13 विषयों के परिणाम में चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। अब हिंदी और सामाजिक विज्ञान का रिजल्ट बाकी रह गया है, जो पेपर लीक विवाद में फंसा हुआ है। हिंदी में एलटी ग्रेड शिक्षकों के 1433 और सामाजिक विज्ञान में 1854 पदों पर भर्ती होनी है।




 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।

0 comments:

Post a Comment