Searching...
Sunday, May 17, 2020

सिपाही भर्ती- 2018 : अभ्यर्थियों ने ट्विटर पर छेड़ा अभियान, रिक्त पदों पर की तत्काल नियुक्ति की मांग

सिपाही भर्ती- 2018 : अभ्यर्थियों ने ट्विटर पर छेड़ा अभियान, रिक्त पदों पर की तत्काल नियुक्ति की मांग।



सिपाही भर्ती : अभ्यर्थियों ने ट्विटर पर छेड़ा अभियान
प्रयागराज : सहायक अध्यापक भर्ती के बाद सिपाही भर्ती 2018 के अभ्यर्थियों ने भी अपनी नियुक्ति की मांग तेज कर दी है। सैकड़ों अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डीजीपी को ट्वीट करके रिक्त पदों पर तत्काल नियुक्ति करने की मांग की है।

आरोप लगाया है लिखित और फिजिकल परीक्षा पास करने के बाद भी 5000 से अधिक पदों पर उनकी भर्ती नियुक्ति नहीं हो रही है। लॉकडाउन के कारण उनकी स्थिति बिगड़ती जा रही है। अभ्यर्थियों ने # यूपीपी 41520 रिक्त पदों भरो, करके ट्विटर पर अभियान चलाया हैं।


सिपाही भर्ती में शामिल अभ्यर्थियों ने बताया कि सिपाही भर्ती 2018 में 41520 पदों के लिए नियुक्ति होनी थी। लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन, शारीरिक मानक परीक्षण और दक्षता परीक्षा के बाद चार चरणों में कुल 55444 अभ्यर्थी सफल हुए थे लेकिन 36288 पदों पर ही भर्ती की गई। शेष 5292 पद रिक्त हो गए। मेडिकल में अभ्यार्थी छठ गए थे। अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि 13924 ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने चारों चरण में सफलता हासिल की लेकिन इसके बाद भी नियुक्ति नहीं की गई। अभ्यर्थियों ने भर्ती बोर्ड और सरकार को कई बार लिखित में अवगत कराया, धरना दिया और उनके खिलाफ लाठीचार्ज भी हुआ। बावजूद इसके अभी तक इस पर कोई ठोस निर्णय नहीं हो सका। बताया कि लॉकडाउन के इस माहौल में बेरोजगारी बढ़ती जा रही है और अभ्यर्थियों के पास इस नौकरी के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।

ऐसे में अपनी बात उच्च अधिकारी तो पहुंचाने के लिए व्यक्तियों ने एक-एक करके सब से संपर्क किया और ट्विटर के माध्यम से अभियान चला रहे हैं। रोज ट्वीट किया जा रहा है।







 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।

0 comments:

Post a Comment