Searching...
Monday, May 18, 2020

चयन हो गया, नियुक्ति लटकी, एसएससी व उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग के चयनित परेशान

चयन हो गया, नियुक्ति लटकी, एसएससी व उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग के चयनित परेशान।


चयन हो गया, नियुक्ति लटकी, एसएससी व उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग के चयनित परेशान।


एसएससी व उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग के चयनित परेशान।


प्रयागराज : लॉकडाउन से युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो गया है। नई भर्तियां निकलना बंद हैं। पुरानी भर्तियों की परीक्षाएं लगातार टल रही हैं। जो भर्ती पूरी हो चुकी है, उसके चयनितों की नियुक्ति नहीं मिल रही है। मौजूदा स्थिति को देखते सुधार की गुंजाइश कम नजर आ रही है। इससे युवाओं की दिक्कत बढ़ रही है। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) के स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी परीक्षा 2018 हो या उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग द्वारा विज्ञापन संख्या 47 के तहत निकाली गई असिस्टेंट प्रोफेसर पद की भर्ती। दोनों परीक्षाओं के चयनितों की नियुक्ति लटकी है। कर्मचारी चयन आयोग ने स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी परीक्षा 2018 का रिजल्ट मार्च के प्रथम सप्ताह में जारी कर दिया था। परीक्षा में 3944 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। इसमें स्टेनोग्राफर ग्रेड सी में 1158 व ग्रेड डी में 2786 अभ्यर्थियों को सफलता मिली है। चयनितों को अप्रैल में नियुक्ति मिलनी थी। लेकिन, वह प्रक्रिया अभी तक शुरू नहीं हो पायी। वहीं, एडेड डिग्री कॉलेजों के लिए उच्च शिक्षा निदेशालय ने 28 फरवरी को अंग्रेजी के 147, शारीरिक शिक्षा के 60, अर्थशास्त्र के 33, इतिहास के 38, भूगोल के 48, चित्रकला विषय के दो पदों की ऑनलाइन काउंसिलिंग कराकर चयनितों का नियुक्ति पत्र वेबसाइट में अपलोड कर दिया। लेकिन, चयनितों को अभी तक नियुक्ति नहीं मिल पाई है। चयनित नियुक्ति की प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी करने की मांग कर हैं। परंतु अधिकारी मामले में अभी कोई कदम उठाने को तैयार नहीं हैं।






 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।

0 comments:

Post a Comment