Searching...
Saturday, May 16, 2020

नवोदय विद्यालय भर्ती- 2020 : HRD मंत्री ने किया बड़ा ऐलान, लॉकडाउन के बाद पूरी होगी TGT, PGT शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया

नवोदय विद्यालय भर्ती- 2020 : HRD मंत्री ने किया बड़ा ऐलान, लॉकडाउन के बाद पूरी होगी TGT, PGT शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया।



नवोदय विद्यालय भर्ती- 2020 : HRD मंत्री ने किया बड़ा ऐलान, लॉकडाउन के बाद पूरी होगी TGT, PGT शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया

 मानव संसाधन और विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ने नवोदय विद्यालय में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया के बारे में एक बड़ा ऐलान किया है। ...

मानव संसाधन और विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ने जवाहर नवोदय विद्यालय में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया के बारे में एक बड़ा ऐलान किया है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद नवोदय विद्यालय समिति द्वारा अंतिम परिणाम जारी किया जाएगा। इसके बाद नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। उन्होंने यह जानकारी हाल ही में एक वेबिनार के दौरान दी।

मानव संसाधन और विकास मंत्री ने शिक्षकों के एक सवाल जवाब पर बताया कि पीजीटी, टीजीटी, एलडीसी, एसी, लाइब्रेरियन और अन्य के पदों के लिए अंतिम परिणाम और नियुक्ति पत्र लॉकडाउन के बाद नवोदय विद्यालय समिति द्वारा जारी किए जाएंगे। शिक्षा मंत्री निशंक ने कहा कि नवोदय विद्यालय की भर्ती प्रक्रिया में चयनित शिक्षकों को लॉकडाउन खत्म होने के बाद नियुक्ति पत्र मिल जाएगा।'इसके अलावा उन्होंने बताया कि , 'सरकार का मानना है कि शिक्षकों के पद खाली नहीं रहने चाहिए और मंत्रालय सभी रिक्तियों को भरने के लिए हर संभव मदद कर रहा है। वहीं नवोदय विद्यालय समिति ने पीजीटी के पदों के लिए इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट हुए कैंडीडेट्स की लिस्ट दिसंबर में जारी की थी।इसके बाद से उम्मीदवार नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार कर रहे हैं।


 देश भर में 600 से अधिक जवाहर नवोदय विद्यालय हैं। इसके 8 क्षेत्रीय कार्यालय हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय के इतने बड़े पैमाने पर फैलने की वजह से बड़ी संख्या में शिक्षकों और स्टॉफ की जरूरत होती है। इसके लिए भर्तियां चलती रहती हैं। विशेषतौर पर पीजीटी, टीजीटी आदि की वैकेंसी निकलती रहती है। इस वैकेंसी के लिए हजारो-लाखों युवा इस भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लेते हैं। हालांकि फिलहाल यह भर्ती प्रकिया ठप पड़ी है। कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से चलते लॉकडाउन चल रहा है। इसकी अवधि कल यानी कि 17 मई को खत्म हो रही है। हालांकि पीएम मोदी ने ऐलान किया है कि 17 मई के बाद भी लॉकडाउन जारी रहेगा।







 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।

0 comments:

Post a Comment