Searching...
Thursday, September 3, 2026

SSC: जूनियर इंजीनियर के 1748 पदों पर होगी भर्ती, 22 सितंबर तक आवेदन

SSC: जूनियर इंजीनियर के 1748 पदों पर होगी भर्ती, 22 सितंबर तक आवेदन

कर्मचारी चयन आयोग ने जेई परीक्षा 2026 की अधिसूचना जारी की

प्रयागराज : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने जूनियर इंजीनियर (जेई) परीक्षा 2026 की अधिसूचना जारी की है। इसके माध्यम से केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और संगठनों में नियुक्ति की जाएगी। इसके साथ ही भारत मौसम विज्ञान विभाग में साइंटिफिक असिस्टेंट के पदों के लिए भी परीक्षा आयोजित की जाएगी। कुल 1748 रिक्तियां अधिसूचित की गई हैं। आवेदन प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई है और 22 सितंबर रात 11 बजे तक चलेगी। अभ्यर्थी 23 सितंबर रात 11 बजे तक आनलाइन शुल्क जमा कर सकेंगे। आवेदन में संशोधन के लिए आयोग 28 से 30 सितंबर तक विंडो उपलब्ध कराएगा। पेपर-1 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा अक्टूबर नवंबर और पेपर-2 की परीक्षा दिसंबर में प्रस्तावित है। परीक्षा कार्यक्रम फिलहाल अस्थायी है।


जेई भर्ती में अधिकांश पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है, जबकि कुछ पदों में यह सीमा 32 वर्ष तक है। आयु गणना एक अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी। 30 वर्ष की सीमा वाले पदों के लिए अभ्यर्थी का जन्म दो अगस्त 1996 से पहले और एक अगस्त 2008 के बाद नहीं होना चाहिए। 32 वर्ष की सीमा वाले पदों के लिए जन्मतिथि दो अगस्त 1994 से एक अगस्त 2008 के बीच होनी चाहिए। एससी/एसटी को पांच वर्ष और ओबीसी को तीन वर्ष की अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। दिव्यांग अभ्यर्थियों को श्रेणी के अनुसार 10 से 15 वर्ष तक की छूट का प्रविधान है। कई जेई पदों के लिए इंजीनियरिंग डिग्री के साथ तीन वर्षीय डिप्लोमा धारकों को भी पात्रता दी गई है। कुछ पदों पर डिप्लोमा के साथ निर्धारित अवधि का कार्य अनुभव अनिवार्य है।

दो पेपर में होगी परीक्षा चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा से होगा। पेपर-1 में जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग के 50 प्रश्न, जनरल अवेयरनेस के 50 प्रश्न और संबंधित इंजीनियरिंग विषय के 100 प्रश्न होंगे। पेपर-1 कुल 200 अंकों का होगा और सामान्य अभ्यर्थियों के लिए इसकी अवधि दो घंटे होगी। अपना लेखक की सुविधा लेने वाले पात्र अभ्यर्थियों को 40 मिनट अतिरिक्त मिलेंगे। पेपर-2 में संबंधित इंजीनियरिंग विषय के 100 प्रश्न 300 अंकों के होंगे और इसकी अवधि दो घंटे होगी। पेपर-1 में रीजनिंग और जनरल अवेयरनेस सभी अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य हैं। इसके अलावा अभ्यर्थी अपनी शैक्षणिक योग्यता के अनुरूप संबंधित विषय का पेपर चुनेंगे।

गलत जताब पर नेगेटिव मार्किंग दोनों पेपर वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होंगे। प्रश्न हिंदी व अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होंगे। पेपर-1 में प्रत्येक गलत उत्तर पर एक चौथाई अंक और पेपर-2 में एक अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। परीक्षा के दौरान कंप्यूटर स्क्रीन पर साइंटिफिक कैलकुलेटर उपलब्ध रहेगा। पेपर-1 केवल क्वालिफाइंग प्रकृति का होगा। आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित है। अभ्यर्थियों को पहले नए एसएससी पोर्टल पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन करना होगा। पुराने एसएससी पोर्टल पर बनाया गया औटीआर नए पोर्टल पर मान्य नहीं होगा।

0 comments:

Post a Comment