Searching...
Saturday, September 11, 2021

UPSESSB TGT-PGT Recruitment 2021: प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक व प्रवक्ता भर्ती में आवेदन करने वाले एड-हॉक शिक्षकों से बोर्ड ने मांगी यह सूचना

UPSESSB TGT-PGT Recruitment 2021: प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक व प्रवक्ता भर्ती में आवेदन करने वाले एड-हॉक शिक्षकों से बोर्ड ने मांगी यह सूचना




UPSESSB TGT-PGT Recruitment 2021: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड (यूपीएसईएसएसबी) ने प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) व प्रवक्ता (PGT) भर्ती में आवेदन करने वाले एड-हॉक शिक्षकों अनुभव की सूचना प्रदान करने के लिए नोटिस जारी किया है।

चयन बोर्ड के अनुसार, कतिपय तदर्थ शिक्षक जो वेतन प्राप्त नहीं कर रहे हैं और यूपीएसईएसएसबी की टीजीटी-पीजीटी भर्ती 2021 में फ्रेश अभ्यर्थी के तौर पर इसलि आवेदन किया है क्योंकि आवेदन के वक्त वेतन की सूचना भरना अनिवार्य थी। लेकिन कुद अभ्यर्थियों की ओर से सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका पर मिले आदेश के आधार पर ऐसे अभ्यर्थियों को अनुभव की सूचना दर्ज करने का मौका दिया गया है।

बोर्ड के नोटिस के अनुसार, ऐसे एड-हॉक अभ्यर्थी अब दिशा-निर्देशों का ध्यान से अध्ययन कर परीक्षा पोर्टल (www.pariksha.up.nic.in) पर निर्धारित तिथि 11-09-2021 से 15-09-2021 तक अपने तदर्थ शिक्षण अनुभव की सूचना प्रदान करें।


बोर्ड ने यह भी कहा है कि ऐसे अभ्यर्थी जो वेतन भुगतान की सूचना न होने के कारण तदर्थ शिक्षक के रूप में आवदेन नहीं कर पाए और फ्रेश अभ्यर्थी के जैसे आवेदन किए हैं उन्हें ही अपनी तदर्थ सेवाएं दर्ज करने की अनुमति दी गई है। इसके लिए यहां दी गई निर्धारित तिथि के बाद दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा।

आपको बता दें कि चयन बोर्ड की ओर से सभी विषयों के आंसर की भी जारी कर उन पर आपत्तियां अगस्त के आखिरी सप्ताह में ली जा चुकी हैं। ऐसे में उम्मीद है कि यूपीएसईएसएसबी फाइनल आंसर की के साथ ही रिजल्ट भी ऑफिशियल वेबसाइट http://www.upsessb.org/ पर घोषित कर सकता है। 

देखें टीजीटी-पीजीटी पदों का विवरण :
टीजीटी सामाजिक विज्ञान के लिए सर्वाधिक 1,14,764 आवेदन किए गए थे। टीजीटी के 16 विषयों के लिए 710854 और पीजीटी के 23 विषयों के लिए 473401 आवेदन जमा कराए गए। ऐसे विषय जिन्हें लेकर प्रतियोगी सिविल सेवा की तैयारी करते हैं, उनमें प्रवक्ता के लिए अधिक आवेदन हुए हैं। इसके पीछे बड़ा कारण यह भी है कि प्रवक्ता के लिए संबंधित विषय में परास्नातक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। टीजीटी के लिए बीएड अनिवार्य है। टीजीटी-पीजीटी के 15198 पदों के लिए 11.84 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

टीजीटी-पीजीटी रिक्तियां और आवेदन का ब्योरा:

प्रशिक्षित स्नातक (TGT)
विषय    सीट    आवेदन  औसत दावेदार
विज्ञान    898    38881    43
हिंदी        1956    93994    48
संस्कृत    1035    37242    36
गृह विज्ञान    771    36298    47
सा. विज्ञान    1578 114764      73
गणित         1989    79765    40
कला            813    78689    97
अंग्रेजी        1783    78546    44
कृषि            185    6260    34
शारीरिक शिक्षा 545    35592    65
वाणिज्य        135    25357    188
सिलाई             23    898    39
उर्दू                77    4419    57
संगीत वादन    20    1034    52
संगीत गायन    60    4089    68
जीव विज्ञान     735    75026    102


प्रवक्ता (PGT)
विषय    सीट    आवेदन औसत दावेदार
नागरिक शास्त्र    183    32744    179
रसायन विज्ञान    171    26338    154
भौतिक विज्ञान    158    17271    109
जीव विज्ञान       114    28399    249
भूगोल                258    24610    95
गणित               99    29759     301
अंग्रेजी               297    45218    152
समाजशास्त्र        78    37359    479
अर्थशास्त्र         171    24692    144
इतिहास             90    45647    507
हिन्दी              410    54270    132
कृषि               38    9176    241
शिक्षाशास्त्र      30    16848    561
मनोविज्ञान     47    6249    133
संस्कृत           266    27782    104
कला               76    6788    89
तर्कशास्त्र         7    566     81
शारीरिक शिक्षा    13    2602    200
वाणिज्य            45    21206    471
सैन्य विज्ञान    10    820    82
गृह विज्ञान      13    13175    1013
संगीत गायन    9    1375    153
संगीत वादन    12    507    42

0 comments:

Post a Comment