Searching...
Sunday, September 26, 2021

UPPSC Lecturer Recruitment 2021: आधे से अधिक अभ्यर्थियों ने छोड़ी आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज प्रवक्ता भर्ती परीक्षा

UPPSC Lecturer Recruitment 2021: आधे से अधिक अभ्यर्थियों ने छोड़ी आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज प्रवक्ता भर्ती परीक्षा

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता के 124 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा रविवार को 11 से 1 बजे की पाली में प्रयागराज और लखनऊ में हुई। परीक्षा के लिए पंजीकृत 42914 अभ्यर्थियों में से 22081 (51.45) या आधे से अधिक अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। 20833 (48.55 फीसदी) छात्र परीक्षा में सम्मिलित हुए।


प्रयागराज में 47 और लखनऊ में 45 केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार मिश्र के अनुसार परीक्षा सकुशल एवं शुचितापूर्वक संपन्न हुई। लखनऊ में भौतिक व जीव विज्ञान और प्रयागराज में रसायन विज्ञान व गणित का पेपर रखा गया था। गणित के 35, जीव विज्ञान 33, रसायन 26 व भौतिक विज्ञान के 30 कुल 124 पदों पर भर्ती होनी है।


आसान रहा सामान्य अध्ययन का प्रश्नपत्र
प्रवक्ता 

आश्रम पद्धति भर्ती के लिए सामान्य अध्ययन का पेपर आसान रहा। अभ्यर्थियों की मानें तो प्रश्न वन लाइनर फैक्ट पर आधारित थे। यानि एक प्रश्न में एक ही चीज पूछा गया था। जैसे उत्तर प्रदेश में रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय झांसी की स्थापना संसद के अधिनियम द्वारा किस वर्ष में हुई थी या फिर भारत की जनगणना 2011 के अनुसार उत्तर प्रदेश की कितनी प्रतिशत जनसंख्या ग्रामीण क्षेत्र में निवास करती है, प्रश्न पूछे गए थे। 

0 comments:

Post a Comment