खंड शिक्षाधिकारी के 238 पदों पर भर्ती जल्द, बेसिक शिक्षा निदेशालय ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को 238 रिक्त पदों का अधियाचन भेजा
9 सितंबर 2026
प्रयागराज। बेसिक शिक्षा विभाग में खंड शिक्षा शिक्षाधिकारियों (बीईओ) की भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। शासन से अर्हता संबंधी अड़चन दूर होने के बाद बेसिक शिक्षा निदेशालय ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को 238 रिक्त पदों का अधियाचन भेज दिया है। जल्द ही इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होगी। इस भर्ती के लिए बीएड अभ्यर्थियों को मान्य किया गया है। समकक्ष अन्य पाठ्यक्रम करने वाले अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर सकेंगे।
आरक्षण और नई रिक्तियों का सत्यापन करने के बाद ऑनलाइन अधियाचन भेजा गया है। वर्तमान में बीईओ के कुल स्वीकृत 1031 पदों में से 350 से अधिक खाली हैं। हालांकि 238 पदों का अधियाचन ही भेजा गया है।
आरक्षण निर्धारण के साथ अपलोड होंगी BEO की 234 रिक्तियां, छह वर्ष से अटकी खंड शिक्षा अधिकारियों की भर्ती का रास्ता अब साफ
13 अगस्त 2026
प्रयागराज : छह वर्ष से अटकी खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) की भर्ती का रास्ता अब स्पष्ट हो गया है। बेसिक शिक्षा निदेशालय ने रिक्त पदों का विवरण जुटा लिया है। पदोन्नति के 10 प्रतिशत पदों को रोकने के बाद लगभग 234 पदों की रिक्तियों का विवरण उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को भेजा जाएगा।
इसके लिए पदों का आरक्षणवार निर्धारण किया जा रहा है। अगले सप्ताह अधियाचन ऑनलाइन अपलोड किए जाने की तैयारी है। इसके बाद लोक सेवा आयोग विज्ञापन जारी कर चयन प्रक्रिया शुरू करेगा। प्रदेश में बीईओ के 1031 पद सृजित हैं, लेकिन समकक्ष अर्हता विवाद के कारण 2019 के बाद भर्ती नहीं हो पाई।
प्रतिवर्ष सेवानिवृत्त होने और 165 के बीएसए समकक्ष पदों पर पदोन्नति से लगभग 350 बीईओ के पद रिक्त हो गए हैं। अब शासन ने भर्ती के लिए बीएड को स्पष्ट कर दिया है। आरक्षण निर्धारण जल्द पूर्ण किया जाएगा।
235 पदों पर आएगी BEO भर्ती, अगले सप्ताह रिक्तियां भेजने की तैयारी, प्रदेश में बीईओ के 1031 सृजित
31 जुलाई 2026
प्रयागराज : खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) भर्ती की छह वर्ष से अधिक समय से हो रही प्रतीक्षा खत्म होने वाली है। शासन द्वारा समकक्ष अर्हता के विवाद का समाधान किए जाने के बाद अब विभाग ने रिक्त पदों की समीक्षा कराने के साथ रिक्तियों के विवरण (अधियाचन) की आनलाइन फीडिंग शुरू करा दी है। बीईओ के रिक्त 338 पदों में 235 पदों पर भर्ती विज्ञापन जारी किए जाने के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को अगले सप्ताह अधियाचन भेजने की योजना पर निदेशालय में कार्य चल रहा है।
पदों में पदोन्नति का कोटा भी है। इस कारण रिक्त 338 पदों में 100 के लगभग पद पदोन्नति के लिए रोकने व मुकदमे के कारण प्रभावित पदों को भी रोकते हुए शेष 235 रिक्त पदों का विवरण भर्ती के लिए भेजा जाएगा। इसमें वह 164 पद भी शामिल किए गए हैं, जो बीईओ से समूह ख के उच्चतर पदों (बीएसए समकक्ष) पर पदोन्नति से रिक्त हुए हैं। इसकी फीडिंग हो रही है। इसके पहले उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 2019 में 309 पदों पर बीईओ भर्ती निकाली थी। उसके बाद से समकक्ष अर्हता विवाद के चलते नई भर्ती नहीं आई।
BEO भर्ती में बीएड के समकक्ष कोई अन्य डिग्री मान्य नहीं, शासन के निर्णय के बाद नई भर्ती की जल्द उम्मीद
BEO के चयन में बीएड की अर्हता की अड़चन दूर, पदों का अधियाचन जल्द
30 जुलाई 2026
प्रयागराज। खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) पद के चयन को लेकर अर्हता संबंधी अड़चन बुधवार को दूर हो गई। शासन के विशेष सचिव अवधेश तिवारी के आदेशानुसार बीएड की समकक्षता किसी अन्य डिग्री से मान्य नहीं है।
अब प्रदेश के 131 बीईओ के रिक्त पदों का अधियाचन बेसिक शिक्षा निदेशालय ने अपने पोर्टल पर फीड कर लिया है। इसे शीघ्र ही लोक सेवा आयोग के ई-पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। प्रदेश में कुल 1031 बीईओ की तैनाती होनी चाहिए। इसके सापेक्ष वर्तमान में 797 अधिकारी तैनात हैं।
हाल ही में 104 अधिकारियों की पदोन्नति हुई है। ऐसे में कुछ पदों को छोड़कर करीब 231 पदों की फीडिंग में निदेशालय के कर्मचारी जुट गए हैं। एडी बेसिक मनोज कुमार द्विवेदी ने पुष्टि करते हुए कहा कि नियुक्ति में अर्हता संबंधी आपत्ति को शासन ने दूर कर दिया है। शासन ने बीएड के समकक्ष कोई अन्य डिग्री मान्य नहीं की है।
0 comments:
Post a Comment