Searching...
Saturday, November 28, 2026

खंड शिक्षा अधिकारी भर्ती में पहली बार अनिवार्य किया गया बीएड, छह साल बाद बीईओ की भर्ती के लिए आएगा विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी भर्ती में पहली बार अनिवार्य किया गया बीएड, छह साल बाद बीईओ की भर्ती के लिए आएगा विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आपत्ति पर दिया जवाब

प्रयागराज : चुनावी वर्ष में प्रदेश सरकार का भर्तियों और विज्ञापनों पर जोर है। आवश्यकता के अनुसार नियमावली संशोधन भी हो रहे हैं। इसी क्रम में बेसिक शिक्षा विभाग में खंड शिक्षा शिक्षाधिकारियों (बीईओ) की भर्ती के लिए पहली बार बीएड को अनिवार्य अर्हता घोषित किया गया है। इसके लिए उत्तर प्रदेश शैक्षिक (सामान्य शिक्षा संवर्ग) सेवा संशोधित नियमावली 1992 में संशोधन भी कर दिया गया है। इसके अनुसार बीएड और समकक्ष अर्हता को मान्य कर दिया गया है।

शिक्षा निदेशालय की ओर से उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को संशोधित नियमावली और 238 रिक्त पदों के लिए अधियाचन भेजा जा चुका है। इस पर आयोग के अधिकारियों ने समकक्षता को लेकर स्थिति स्पष्ट करने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग को पत्र भेजा था। बेसिक शिक्षा विभाग ने स्पष्टीकरण देकर प्रक्रिया पूरी कर दी है। इसमें कहा है कि वर्तमान में केवल बीएड ही मान्य अर्हता है। 

इससे पहले आयोग ने 2019 में खंड शिक्षा अधिकारी के 309 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था। उस भर्ती के लिए पांच लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। उसके बाद से भर्ती नहीं आई है। अब नई भर्ती के लिए कवायद शुरू हो चुकी है। अभ्यर्थियों को उम्मीद है कि जल्द ही कागजी प्रक्रिया पूरी कर पदों के लिए विज्ञापन जारी हो सकता है।

0 comments:

Post a Comment