Searching...
Friday, February 23, 2024

UPSC : आईएएस, आईएफएस व अन्य के 1056 पदों हेतु आवेदन आमंत्रित, आवेदन की अंतिम तिथि: 05 मार्च 2024

UPSC  : आईएएस, आईएफएस व अन्य के 1056 पदों हेतु आवेदन आमंत्रितआवेदन की अंतिम तिथि: 05 मार्च 2024


UPSC द्वारा सिविल सेवा के साथ-साथ भारतीय वन सेवा परीक्षा 2024 के लिए भी अधिसूचना जारी, इस साल 1056 पद 

UPSC Notification 2024: ये हैं 10 बड़ी बातें इस बार की सिविल सेवा परीक्षा अधिसूचना की


UPSC द्वारा सिविल सेवा के साथ-साथ भारतीय वन सेवा परीक्षा 2024 के लिए भी अधिसूचना जारी की गई है। दोनों की परीक्षाओं का पहला चरण संयुक्त रूप से आयोजित किया जाएगा। ऐसे में दोनों ही भर्ती परीक्षाओं की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों को एक ही परीक्षा फॉर्म भरना होगा। आवेदन प्रक्रिया अधिसूचना (UPSC Notification 2024) जारी होने के साथ ही शुरू हो गई है।


सिविल सेवा परीक्षा 2024 और भारतीय वन सेवा परीक्षा 2024 के लिए अधिसूचना अलग-अलग जारी

सिविल सेवा परीक्षा 2024 के लिए 1056 रिक्तियां और भारतीय वन सेवा परीक्षा 2024 के लिए 9 वेकेंसी।

दोनों की परीक्षाओं के लिए एक ही प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी।

प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 26 मई को किया जाएगा।

इस संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को एक ही फॉर्म भरना होगा।


नई दिल्ली। भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय राजस्व सेवा (IRS), भारतीय सूचना सेवा (ISS), आदि समेत 21 अखिल भारतीय सेवाओं में ग्रुप ए और ग्रुप बी के पदों पर सीधी भर्ती दिलाने वाली सिविल सेवा परीक्षा 2024 के पहले चरण प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) के लिए अधिसूचना संघ लोक सेवा आोग (UPSC) ने जारी कर दी है। आयोग द्वारा आज यानी बुधवार, 14 फरवरी 2024 को जारी अधिसूचना (UPSC Notification 2024) के अनुसार इस बार की परीक्षा का आयोजन 1056 पदों के लिए किया जाएगा।


UPSC Notification 2024: आवेदन प्रक्रिया भी शुरू
UPSC द्वारा सिविल सेवा के साथ-साथ भारतीय वन सेवा परीक्षा 2024 के लिए भी अधिसूचना जारी की गई है। दोनों की परीक्षाओं का पहला चरण संयुक्त रूप से आयोजित किया जाएगा। ऐसे में दोनों ही भर्ती परीक्षाओं की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों को एक ही परीक्षा फॉर्म भरना होगा। आवेदन प्रक्रिया अधिसूचना जारी होने के साथ ही शुरू हो गई है और उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, upsc.gov.in से CSE/IFS के लिए अधिसूचना (UPSC Notification 2024) डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही, UPSC के अप्लीकेशन पोर्टल, upsconline.nic.in पर वन-टाइम-रजिस्ट्रेशन (OTR) करते हुए परीक्षा के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।


UPSC Notification 2024: ये हैं 10 बड़ी बातें CSE अधिसूचना की

सिविल सेवा परीक्षा 2024 और भारतीय वन सेवा परीक्षा 2024 के लिए अधिसूचना अलग-अलग जारी की गई है।

सिविल सेवा परीक्षा 2024 के लिए 1056 रिक्तियां और भारतीय वन सेवा परीक्षा 2024 के लिए 9 वेकेंसी।

दोनों की परीक्षाओं के लिए एक ही प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी।

प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 26 मई को किया जाएगा।
UPSC Prelims 2024 का आयोजन देश के 80 शहरों में किया जाएगा और मेंस 24 शहरों में आयोजित होगा।

इस संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को एक ही फॉर्म भरना होगा।

आवेदन के लिए UPSC के अप्लीकेशन पोर्टल, upsconline.nic.in पर विजिट करें।

आवेदन प्रक्रिया 14 फरवरी से 5 मार्च 2024 तक चलेगी।

किसी भी विषय में स्नातक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। 

रेगुलर, करेस्पॉन्डेंस और प्राइवेट से ग्रेजुएशन किए सभी उम्मीदवार पात्र हैं।

आयु सीमा 1 अगस्त 2024 को 21 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

0 comments:

Post a Comment