Searching...
Monday, February 5, 2024

तैयारी : जल निगम में जेई के 145 पदों पर होगी भर्ती

तैयारी : जल निगम में जेई के 145 पदों पर होगी भर्ती

 

लखनऊ :  राज्य सरकार जल निगम में सालों बाद अवर अभियंता के 145 पदों पर भर्ती कराने जा रही है। इनमें 129 अवर अभियंता सिविल और 26 अवर अभियंता विद्युत यांत्रिक के हैं। नगर विकास विभाग ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से इन पदों पर भर्ती कराएगा। इस संबंध में शासन स्तर पर फैसला लेते हुए प्रबंध निदेशक जल निगम को निर्देश भेज दिया गया है।


जल निगम पहले एक हुआ करता था, लेकिन अब शहरी व ग्रामीण में इसका बंटवारा हो गया है। सपा सरकार के दौरान जल निगम द्वारा स्वयं अवर अभियंता और सहायक अभियंता के पदों पर स्थाई स्तर पर भर्तियां हुईं थीं। इन भर्तियों में धांधली की शिकायत के बाद्र भर्ती प्रक्रिया रोक दी गई थी। मौजूदा समय अवर अभियंताओं की कमी हो गई है। जल निगम प्रबंधन ने इस संबंध में शासन से भर्ती की अनुमति मांगी थी।

अवर अभियंताओं की भर्ती उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा कराई जाएगी। इनको 4200 ग्रेड पे और वेतन बैंड 9300-34800 दिया जाएगा। भर्तियों पर आने वाले खर्च जल निगम प्रबंधन द्वारा अपने स्तर से किया जाएगा।

0 comments:

Post a Comment