Searching...
Monday, February 12, 2024

आरओ-एआरओ भर्ती परीक्षा के कई प्रश्न और उत्तर गलत : भाषा विज्ञानी

आरओ-एआरओ भर्ती परीक्षा के कई प्रश्न और उत्तर गलत : भाषा विज्ञानी

प्रयागराज:  लोक सेवा आयोग की ओर से रविवार को आयोजित समीक्षा अधिकारी-सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ-एआरओ) भर्ती परीक्षा के सामान्य हिंदी के प्रश्न पत्र में कई तरह की त्रुटियों की बात कही जा रही है। भाषा विज्ञानी डॉ. पृथ्वीनाथ पांडेय ने कहा कि सीरिज डी के प्रश्नपत्र में कई जगहों पर भाषागत गलतियां हैं। 



इसके अलावा प्रश्न संख्या 20 का जवाब गलत है। इस प्रश्न में एक अशुद्ध वाक्य बताने के लिए कहा गया है जबकि, दो विकल्पों सी एवं डी के वाक्य अशुद्ध हैं। इसी तरह से प्रश्न संख्या 22 में विशेषण और विशेष्य को सुमेलित करना है, लेकिन महती विशेषण का कोई भी विशेष्य शब्द नहीं दिया गया है। प्रश्न 32 में भी गलती है। कई सवालों में भाषाई गलती भी है।

0 comments:

Post a Comment