Searching...
Sunday, February 28, 2021

पेपर लीक...सेना भर्ती परीक्षा रद्द

पेपर लीक...सेना भर्ती परीक्षा रद्द

नई दिल्ली :  सेना ने पेपर लीक होने के बाद अखिल भारतीय स्तर पर रविवार को भर्ती परीक्षा को रद्द कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि भारतीय सेना में भर्ती परीक्षा में कदाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति है। उन्होंने बताया कि शनिवार की रात पुणे में जवान (जनरल ड्यूटी) की कॉमन प्रवेश परीक्षा के प्रश्नपत्र के संभावित लीक मामले पर सेना ने त्वरित कार्रवाई करते हुए परीक्षा रद्द करने का फैसला किया। वहीं, पुणे पुलिस ने बताया कि पर्चा लीक होने को लेकर महाराष्ट्र में विभिन्न ठिकानों पर छापे मारे गए और प्रश्नपत्र बरामद किए गए।


पुणे से तीन गिरफ्तारी

सैन्य सूत्रों ने बताया कि पर्चा लीक करने के मामले में सेना ने पुणे पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो पूर्व सैन्यकर्मी हैं। मामले की जांच जारी है।

0 comments:

Post a Comment