Searching...
Saturday, February 27, 2021

UPPSC : कई चरणों में होगा प्राचार्य भर्ती का साक्षात्कार

UPPSC : कई चरणों में होगा प्राचार्य भर्ती का साक्षात्कार

प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में प्राचार्य भर्ती का साक्षात्कार कई चरणों में होगा। प्राचार्य के 290 पदों के लिए 610 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। पहले चरण में 20 से 25 मार्च तक प्रतिदिन 12 अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। दस्तावेजों का सत्यापन एक मार्च से शुरू होगा।


उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से अभ्यर्थियों को ई मेल और एसएमएस के माध्यम से सत्यापन की तिथि भेजी जा रही है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि मूल अभिलेखों के सत्यापन के बाद विश्वविद्यालय अनुदान आयोग और राज्य सरकार की ओर से निर्धारित न्यूनतम अर्हता धारित करने के बाद ही साक्षात्कार में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी। भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 29 अक्तूबर 2020 को हुई थी।


0 comments:

Post a Comment