Searching...
Saturday, March 12, 2022

UP Police Constable Bharti 2022 : आचार संहिता हटी, यूपी पुलिस 26000 कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जल्द

UP Police Constable Bharti 2022 : आचार संहिता हटी, यूपी पुलिस 26000 कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जल्द

UP Police Constable Bharti 2022 : उत्तर प्रदेश में चुनावों के चलते चुनाव आयोग द्वारा लगाई गई आदर्श आचार संहिता हटा ली गई है। अब यूपी पुलिस कांस्टेबल 26210 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने का रास्ता साफ हो गया है। चुनाव रिजल्ट जारी होने के बाद कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया के तेज होने की पूरी उम्मीद है। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का एग्जाम करवाने के लिए टेंडर भरने की इच्छुक परीक्षा एजेंसियों को 15 मार्च 2022 को सुबह 10 बजे से 2 बजे के बीच अपनी निविदाएं पेश करनी हैं। इसके बाद परीक्षा एजेंसी का चयन हो जाएगा। 


इसेक बाद कांस्टेबल के 26210 और फायरमैन के 172 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होगा। इसी माह से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो सकती है, ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह है कि वह अपने ईडब्ल्यूएस समेत विभिन्न आवश्यक प्रमाणपत्र तैयार रखें। 

यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने कांस्टेबल 26210 भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा में करीब 20 लाख उम्मीदवारों के बैठने की उम्मीद जताई है। 

यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड एग्जाम एजेंसी से 5000 प्रश्नों का क्वेश्चन बैंक तैयार करवाएगा। इस प्रश्न बैंक में से फाइनल प्रश्न पत्र सेट किया जाएगा। परीक्षा में जनरल नॉलेज, जनरल हिंदी, साइंस, न्यूमेरिकल, मेंटल एबिलिटी, मेंटल एप्टीट्यूड/आईक्यू और रीजनिंग एबिलिटी विषयों से प्रश्न आएंगे जो ऑब्जेक्टिव टाइप होंगे। लिखित परीक्षा सीसीटीवी में होगी और इसकी वीडियो कवरेज भी होगी। 

इन पदों कि लिए 12वीं पास (इंटर पास) की योग्यता मांगी जाएगी। आयु सीमा 18 वर्ष से 22 वर्ष रखी जा सकती है। एससी, एसटी, ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में 5-5 वर्ष की छूट दी जाएगी। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा ओएमआर शीट पर ऑफलाइन मोड से होगी। यानी परीक्षा कंप्यूटर मोड (सीबीटी) टाइप नहीं होगी। ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न होंगे और ओएमआर शीट पर गोलों को भरना होगा।

0 comments:

Post a Comment