Searching...
Saturday, March 12, 2022

आठ साल बाद प्रधानाचार्य भर्ती का साक्षात्कार 14 मार्च से

आठ साल बाद प्रधानाचार्य भर्ती का साक्षात्कार 14 मार्च से

 
प्रयागराज : सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाचार्य भर्ती 2013 का साक्षात्कार सोमवार से शुरू होगा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड आवेदन पूरे होने के आठ साल बाद साक्षात्कार लेने जा रहा है। साक्षात्कार 14 से 30 मार्च तक चलेंगे। होली के कारण 17 से 19 तक अवकाश है। रविवार को भी अभ्यर्थियों को बुलाया गया है।


सचिव नवल किशोर ने बताया कि कानपुर और देवीपाटन मंडल के स्कूलों के लिए साक्षात्कार 14 व 15 मार्च को होगा। मेरठ व आजमगढ़ मंडल के लिए 16 से 21 मार्च तक साक्षात्कार प्रस्तावित है। रिक्त पदों के सापेक्ष मेरिट क्रम से एक संस्था के लिए पांच और प्रत्येक स्कूल के दो वरिष्ठतम शिक्षकों को सम्मिलित किया गया है। प्रत्येक दिन औसतन 350 अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। एक अभ्यर्थी मनीष कुमार त्रिपाठी की अवमानना याचिका में हाईकोर्ट ने 31 दिसंबर 2021 तक भर्ती पूरी करने के निर्देश दिए थे। लेकिन आवेदन पत्रों को ऑनलाइन करने और उसमें तमाम विसंगतियों के कारण साक्षात्कार शुरू नहीं हो सका। विज्ञापन 599 पदों का हुआ था लेकिन बाद में पदों की संख्या बढ़कर 632 हो गई।

0 comments:

Post a Comment