Searching...
Friday, March 4, 2022

SSC MTS Result : एसएससी एमटीएस-2020 में 44680 अभ्यर्थी सफल, बिहार का कटऑफ 93 पार, देखिए स्टेटवाइज लिस्ट

SSC MTS Result : एसएससी एमटीएस-2020 में 44680 अभ्यर्थी सफल, बिहार का कटऑफ 93 पार, देखिए स्टेटवाइज लिस्ट

SSC MTS Result: कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी एमटीएस-2020 परीक्षा के पेपर-1 का रिजल्ट शुक्रवार को जारी कर दिया जिसमें  कुल 44680 अभ्यर्थी सफल घोषित हुए हैं। यानी 44680 अभ्यर्थी अब एमटीएस पेपर-2 में भाग ले सकेंगे। एसएससी एमटीएस परीक्षा में कट ऑफ की बात करें तो सबसे ज्यादा बिहार का कटऑफ 93 को पार गया। वहीं अन्य राज्योंमें  उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश का कटऑफ भी काफी ज्यादा गया है। एसएससी एमटीएस 2020 में भाग लेने वाले अभ्यर्थी अपना रिजल्ट आयोग की वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही आगे राज्यवार कटऑफ सूची भी देख सकते हैं।



एसएससी की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, एसएससी एमटीएस की परीक्षा 5 अक्टूबर 2021 से 2 नवंबर 2021 तक देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में  आयोजित की गई थी। यह एक कम्प्यूटर आधारित परीक्षा थी जो विभिन्न शिफ्टों में आयोजित की गई थी। एसएससी ने बताया कि पेपर-1 परीक्षा का रिजल्ट नॉर्मलाइजेशन फॉर्मूले के आधार पर जारी किया गया  है। इस फॉर्मूले के बारे में  वेबसाइट पर  07.02.2019 को जारी नोटिस में बताया  गया था।

सभी वर्गों में पास होने वाले कुल अभ्यर्थियों की संख्या 44680 है। इनमें ओबीसी के 11600 और सामान्य वर्ग के 18480 अभ्यर्थी हैं। इसके साथ ही ईडब्ल्यूएस के 3070 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। सफल अभ्यर्थियों के मार्क्स 14 मार्च 2022 से 13 अप्रैल 2022 तक उपलब्ध रहेंगे।

आयेाग ने बताया  कि इस परीक्षा में 31 डिबार हुए अभ्यर्थियों ने भी भाग लिया था। चूंकि वे परीक्षा से डिबार कर दिए जा चुके थे इसलिए उनका रिजल्ट घोषित नहीं किया गया। आयोग ने इन अभ्यर्थियों का रोल नंबर जारी किया है।



बिहार UR - 93.06
बिहार OBC -91.44

उत्तर प्रदेश UR-81.5
उत्तर प्रदेश EWS-77.9
उत्तर प्रदेश OBC-77.7
उत्तर प्रदेश SC-73.2
उत्तर प्रदेश ST-63.8

दिल्ली  OBC 73.34
दिल्ली  UR 76.38
दिल्ली EWS 71.95
दिल्ली  SC 70.75
दिल्ली  ST 62.60

राजस्थान EWS 73.16
राजस्थान  SC 69.24
राजस्थान  ST 70.91
राजस्थान  OBC 77.11
राजस्थान  UR 78.74

मध्यप्रदेश EWS 77.47
मध्यप्रदेश SC 76.56
मध्यप्रदेश ST 65.95
मध्यप्रदेश OBC 76.22
मध्यप्रदेश UR 79.90

झारखंड EWS 78.91
झारखंड SC 73.86
झारखंड ST 74.58
झारखंड OBC 81.01
झारखंड UR 82.0

छत्तीसगढ़ EWS 74.19
छत्तीसगढ़ SC 72.31
छत्तीसगढ़ OBC 76.58
छत्तीसगढ़ UR 77.1

0 comments:

Post a Comment