Searching...
Saturday, March 19, 2022

आठ माह बाद भी पूरी नहीं हो सकी पंचायत सहायक भर्ती

आठ माह बाद भी पूरी नहीं हो सकी भर्ती

प्रयागराज : ग्राम पंचायत सचिवों का बोझ कम करने और ग्रामीणों को गांव में ही कामन सर्विस सेंटर जैसी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पंचायत सहायकों की भर्ती होनी थी। सभी 1540 ग्राम पंचायतों में तैनाती होनी है। सितंबर 2021 में ही भर्ती प्रक्रिया पूरी होनी थी, लेकिन आठ माह गुजर जाने के बाद भी भर्ती पूरी नहीं हो सकती है। 35 पद रिक्त हैं। 



सितंबर में ही जिले की सभी 1540 ग्राम पंचायतों में मेरिट के आधार पर भर्ती होनी थी। लेकिन, शिकायतों के चलते ये भर्ती अधर में लटकी है। कुछ स्थानों पर शिकायतों का निस्तारण हुआ, लेकिन 35 पद अभी भरे नहीं जा सके हैं। जिला पंचायती राज अधिकारी आलोक सिन्हा ने बताया कि अप्रैल माह तक सभी खाली पद भरे जाएंगे। अधिकांश पंचायतों में भर्ती प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस समय मात्र 35 पद ही शेष हैं। प्रधान व सचिवों को जल्द से जल्द भर्ती करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रधान व सचिवों की सहायता के लिए यह पंचायत सहायक होंगे। इनकी तैनाती पंचायत भवन में होगी। जिन पंचायत सहायकों को तैनाती दे गई है, उन्होंने काम करना भी शुरू कर दिया है।

0 comments:

Post a Comment