Searching...
Sunday, March 13, 2022

प्रधानाचार्य भर्ती के इंटरव्यू में कोडिंग, नहीं चलेगा खेल

प्रधानाचार्य भर्ती के इंटरव्यू में कोडिंग, नहीं चलेगा खेल

प्रयागराज : प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों में प्रधानाचार्य भर्ती 2013 के लिए साक्षात्कार सोमवार से शुरू होंगे। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने साक्षात्कार के लिए पांच बोर्ड का गठन किया है। अभ्यर्थियों के लिए पहली बार कोडिंग व्यवस्था लागू की गई है।


पहले साक्षात्कार बोर्ड को जिन स्कूलों में भर्ती के लिए साक्षात्कार होते थे उनके आवेदकों के नाम पता चल जाते थे। भ्रष्टाचार के आरोप लगते थे। इसलिए कोडिंग व्यवस्था की है जिसमें न तो अभ्यर्थियों को पता चलेगा की उनका साक्षात्कार किस बोर्ड में है और न इंटरव्यू बोर्ड को पता चलेगा की कौन-कौन से अभ्यर्थी उन्हें आवंटित हैं।

3824 अभ्यर्थी देंगे साक्षात्कार : 632 पदों के लिए 3824 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है।

0 comments:

Post a Comment