Searching...
Tuesday, January 2, 2018

यूपीपीएससी पर जाति विशेष को फायदा पहुंचाने के लगे हैं आरोप, सीबीआई जांच हुई तो 900 से अधिक भर्तियां होंगी रेडार पर

9:04:00 PM


नव वर्ष पर राज्यपाल राम नाईक को लोगों ने बुके के साथ बधाई संदेश भेजे। बुके के साथ कुछ इस अंदाज में नजर आए राज्यपाल।

सपा सरकार के दौरान उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में हुईं भर्तियों की सीबीआई जांच की अधिसूचना को हाई कोर्ट में चुनौती दे दी गई है। हालांकि, सीबीआई जांच की सूरत में तत्कालीन अध्यक्ष अनिल यादव के साथ ही आयोग के कुछ अन्य सदस्यों, अधिकारियों और शासन में बैठे लोग भी निशाने पर आ जाएंगे। 

2012 से मार्च 2017 तक हुईं भर्तियों की सीबीआई जांच के दायरे में 900 से अधिक भर्तियां होंगी। इनमें सिर्फ पीसीएस के ही करीब तीन हजार और पीसीएस-जे के एक हजार से अधिक पद शामिल हैं। इसके अलावा सीधी भर्तियों के हजारों पद भी शामिल हैं, जिनमें डाक्टरों और इंजीनियरों के साथ प्रफेसरों की नियुक्तियां भी शामिल हैं।

इसके अलावा यूडीए/एलडीए-2013, पीसीएस-2013 प्री, पीसीएस जे-2013, पीसीएस-2011 और लोअर सबऑर्डिनेट-2008 जैसी विवादित परीक्षाएं भी शामिल हैं। पीसीएस-2011 में इंटरव्यू के दौरान ‘यादव’ अभ्यर्थियों को इंटरव्यू में अधिक नंबर देकर मेरिट लिस्ट में


यूपी 100 सेवा 10 जनवरी को अपना पहला स्थापना दिवस मनाएगी। 2016 में इसी दिन यह सेवा पूरे प्रदेश में शुरू हुई थी। यूपी 100 सेवा के लिए सबसे बेहतर काम करने वाले पुलिसकर्मियों और कॉल टेकर को सम्मानित किया जाएगा। तैयारियों को लेकर बुधवार को यूपी 100 मुख्यालय पर बैठक की जाएगी। 

यूपी 100 मनाएगी स्थापना दिवस

काफी ऊपर रखने का आरोप भी लगा था। पीसीएस-2011 में पिछड़े वर्ग के जिन 86 अभ्यर्थियों को चुना गया था, उसमें 50 सिर्फ यादव थे। यूपीपीएससी में भर्ती के दौरान सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित पदों पर ओबीसी में सिर्फ एक जाति विशेष के लोगों की भर्ती के भी कई मामले सामने आ चुके हैं।•अवर अभियंता भर्ती: 2011-12
•प्रवक्ता भर्ती: 2011-12
•प्रवक्ता भर्ती: 2012-13
•प्राविधिक सहायक: 2012-13
•राजकीय महाविद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती: 2011-12
•राजकीय महाविद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती: 2012-13
•चिकित्साधिकारी बैकलॉग भर्ती: 2013-14
•सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा विशेष चयन: 2004/2006
•सहायक अभियोजन अधिकारी विशेष चयन: 2006, 2007
•सहायक अभियोजन अधिकारी सामान्य चयन: 2007
•सम्मिलित अवर अभियंता विशेष चयन: 2008
•सम्मिलित अवर अधीनस्थ सामान्य चयन परीक्षा: 2008
•सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा: 2008
•सम्मिलित अवर अधीनस्थ सामान्य चयन परीक्षा: 2009
•समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा: 2010
•कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड बी: 2010
•सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ परीक्षा: 2011, 2012, 2013
•पीसीएसजे मेन्स: 2013
•अधीनस्थ कृषि सेवा वर्ग-3 परीक्षा 2013
•खाद्य सुरक्षा अधिकारी अधिकारी: 2014
•राजस्व निरीक्षक परीक्षा- 2014
•पीसीएस: 2016
•आरओ-एआरओ: 2015

सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ): 2015
•लोअर सबऑर्डिनेट परीक्षा: 2015

0 comments:

Post a Comment