Searching...
Thursday, January 11, 2018

सरकार जहां रोजगार सृजन के लिए उपाय करने में जुटी वहीं चार लाख नौकरियों पर कुंडली मारकर बैठी है नौकरशाही

नई दिल्ली : सरकार जहां रोजगार सृजन के लिए उपाय करने में जुटी है, वहीं नौकरशाही के ढुलमुल रवैये के चलते केंद्र में ही लाखों पद खाली पड़े हैं। एक सरकारी रिपोर्ट के अनुसार, केंद्र सरकार में कर्मचारियों के चार लाख से ज्यादा पद खाली हैं।



वित्त मंत्रलय के व्यय विभाग की पे रिसर्च यूनिट की वेतन और भत्तों पर ताजा रिपोर्ट से इस बात का पता चला है। यह रिपोर्ट वित्त वर्ष 2016-17 से संबंधित है और इसे हाल ही में विभाग की वेबसाइट पर सार्वजनिक किया गया है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि एक मार्च 2016 की स्थिति के अनुसार केंद्र सरकार में असैन्य कर्मचारियों के कुल 36.34 लाख पद स्वीकृत हैं। इनमें से 32.21 लाख पद ही भरे हुए हैं।



इस तरह केंद्र सरकार में 11.36 फीसद पद खाली हैं। रिपोर्ट के अनुसार ग्रुप बी के अराजपत्रित 29.52 फीसद पद खाली हैं। ग्रुप बी राजपत्रित के 19.33 फीसद पद रिक्त पड़े हैं। वहीं ग्रुप ए के 13 फीसद पद खाली हैं। ग्रुप सी में 3.21 लाख पद खाली हैं। कन्फेडेरेशन ऑफ सेंट्रल गवर्नमेंट एम्प्लाइज एंड वर्कर के उपाध्यक्ष अशोक कनौजिया का कहना है कि आयकर और रेलवे जैसे अहम विभागों में बड़ी संख्या में पद खाली हैं।

0 comments:

Post a Comment