Searching...
Wednesday, January 31, 2018

महिलाओं के आरक्षण वाले पदों पर पुरुष अभ्यर्थियों की नियुक्ति, महिला कोटे में जेई बने 79 पुरुषों की छुट्टी

6:42:00 PM

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्तियों में भ्रष्टाचार की परतें खुलने लगी हैं। पिछली सरकार के दौरान अधिकारियों ने महिलाओं के आरक्षण वाले पदों पर भी पुरुष अभ्यर्थियों की नियुक्ति कर दी।

नवगठित आयोग की पहली बैठक में ही ऐसी नियुक्तियों पर गाज गिरी है। आयोग ने महिला कोटे में अवर अभियंता बने 79 पुरुषों की छुट्टी कर दी है। यह अवर अभियंता वर्तमान में विभिन्न विभागों में कार्यरत हैं।

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पहली ही बैठक में भर्तियों में हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़े कदम उठाए। समाजवादी पार्टी के शासनकाल में 2015 में अवर अभियंता एवं तकनीकी पद सामान्य चयन के तहत 757 पदों पर भर्ती की गई थी। इसमें 20 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित थे। यानी 151 पदों पर महिलाओं की नियुक्ति की जानी थी, लेकिन सिर्फ 72 पदों पर की गई। 79 पदों पर पुरुषों का चयन कर लिया गया। कुछ अभ्यर्थियों ने इसे हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। भाजपा सरकार में नियुक्त अध्यक्ष सीबी पालीवाल ने पद संभाला तो इस बारे में मिली शिकायतों का परीक्षण किया। अध्यक्ष ने बताया कि ये जिन भी विभागों में काम कर रहे हैं, वहां इस बारे में पत्र भेजा जाएगा। 

0 comments:

Post a Comment