Searching...
Thursday, January 19, 2023

SSC : एमटीएस के 10880 पदों पर भर्ती शुरू

SSC : एमटीएस के 10880 पदों पर भर्ती शुरू, खबर पढ़ें नीचे

SSC : MTS भर्ती की आयु सीमा पर अभ्यर्थी खफा, 2022 की भर्ती में जनवरी 2023 से आयु की गणना का विरोध


प्रयागराज : कर्मचारी चयन आयोग की मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) एवं हवललदार भर्ती 2022 में आयु सीमा के निर्धारण से छात्रों में नाराजगी है। आयोग ने 2022 की भर्ती के लिए आयु गणना का आधार एक जनवरी 2023 माना है। 18 जनवरी को जारी विज्ञापन के अनुसार ऑनलाइन आवेदन के लिए अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 और अधिकतम आयु 25 या 27 वर्ष होनी चाहिए। जबकि अभ्यर्थियों का कहना है कि इससे हजारों छात्र परीक्षा देने से वंचित हो जाएंगे।


अभ्यर्थियों के अनुसार जून-जुलाई 2022 में सरकार ने कहा था कि 2022 में होने वाली सभी भर्ती परीक्षाओं में आयुसीमा का निर्धारण एक जनवरी 2022 के आधार पर होगा। ऐसा कोरोना महामारी की वजह से हुई देरी के कारण किया गया। लेकिन जनवरी 2023 में आई एमटीएस 2022 भर्ती में आयु की गणना एक जनवरी 2023 से की जा रही है। इसके चलते हजारों अभ्यर्थी ओवरएज हो जाएंगे और आवेदन नहीं कर पाएंगे। 2022 की भर्ती में आयु की गणना भी 2022 से होनी चाहिए। अभ्यर्थियों ने एकजुट होकर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने के साथ ही ट्विटर पर अभियान चलाने का निर्णय लिया है।

पदों की संख्या बढ़कर 12523 हुई

एसएससी ने एमटीएस और हवलदार भर्ती 2022 के पदों की संभावित संख्या भी वेबसाइट पर जारी कर दी है। 18 जनवरी को जारी विज्ञापन में एमटीएस के 10880 और हवलदार के 529 पदों की जानकारी दी गई थी। 20 जनवरी को जारी सूचना के अनुसार एमटीएस के 11994 व हवलदार के 529 रिक्त पदों पर भर्ती होगी।




प्रयागराज : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से केंद्रीय विभागों में ग्रुप सी के अंतर्गत मल्टी टास्किंग स्टाफ(एमटीएस) के 10,880 और हवलदार के 529 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। एसएससी एमटीएस परीक्षा 2022 के माध्यम से कुल 11,409 पदों पर भर्ती जाएगी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिसकी आखिरी तारीख 17 फरवरी है।


इस परीक्षा में किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से हाईस्कूल (दसवीं) की परीक्षा उत्तीर्ण और एक जनवरी 2023 को 18 वर्ष से 25 वर्ष तक की आयु वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, कुछ पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष और सभी पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

पहले चरण में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीई) होगी जो कि मल्टी टास्किंग स्टाफ और हवलदार दोनों ही पदों के लिए है। इस परीक्षा में 45-45 मिनट के दो सेशन होंगे। पहले सेशन में न्यूमेरिकल एबिलिटी और मैथमेटिकल एबिलिटी के 20 प्रश्न और रीजनिंग एबिलिटी एवं प्रॉब्लम सॉल्विंग के 20 प्रश्न होंगे। वहीं सेशन 2 में जनरल अवेयरनेस के 25 प्रश्न और इंग्लिश लैंग्वेज एण्ड कॉम्प्रीहेंशन के 25 प्रश्न होंगे।

0 comments:

Post a Comment