Searching...
Friday, January 20, 2023

पीसीएस-जे : एक पद पर 263 दावेदार आजमाएंगे भाग्य

पीसीएस-जे : एक पद पर 263 दावेदार आजमाएंगे भाग्य

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिविजन) परीक्षा 2022 के तहत 303 पदों के लिए 79736 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। यानि एक पद पर औसतन 263 दावेदार भाग्य आजमाएंगे। प्रदेश में न्यायिक सेवा अधिकारियों के चयन के लिए यूपीपीएससी ने चार साल के अंतराल के बाद 22 से 35 वर्ष के अभ्यर्थियों से 10 जनवरी तक पीसीएस-जे 2022 के लिए आवेदन लिए थे। इसकी प्रारंभिक परीक्षा 12 फरवरी को प्रस्तावित है।


आयोग ने इससे पहले 2018 में 610 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी जो 20 जुलाई 2019 को पूरी हुई। उसके बाद से अभ्यर्थी इस भर्ती का इंतजार कर रहे थे। कई अभ्यर्थी ओवरएज भी हो गए। अप्रैल 2022 में कैबिनेट बैठक में उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली 2022 को मंजूरी दी गई थी। नए नियमों के अनुसार अब अंग्रेजी भाषा के 200 अंकों के प्रश्नपत्र की बजाय अंग्रेजी और हिंदी भाषाओं के 100-100 अंकों के प्रश्नपत्र होंगे। न्यायिक अधिकारियों की भर्ती में दिव्यांगों के लिए चार प्रतिशत आरक्षण का भी प्रावधान किया गया है।

0 comments:

Post a Comment