Searching...
Tuesday, January 31, 2023

Education Budget 2023 : एकलव्य स्कूलों में 38 हजार से ज्यादा शिक्षकों की होंगी भर्ती, पढ़ें अन्य अपडेट

Education Budget 2023: 38 हजार पदों की भर्ती, कौशल विकास योजना 4.0, जानें शिक्षा व कौशल विकास पर घोषणाएं

Education Budget 2023 केंद्रीय वित्तमंत्री वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2023-24 के आम बजट लोक सभा में आज 1 फरवरी को पेश करते हुए शिक्षा रोजगार और कौशल विकास पर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। आइए जानते हैं वित्तमंत्री ने इन सेक्टर्स के लिए क्या-क्या घोषणाएं कीं।


एजुकेशन डेस्क। Education Budget 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार के दूसरे कार्यकाल का 5वां और आखिरी आम बजट 2023-24 केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा लोक सभा में आज यानि बुधवार, 1 फरवरी 202 प्रस्तुत किया गया। अपने बजट भाषण के दौरान वित्तमंत्री ने शिक्षा, रोजगार और कौशल विकास से सम्बन्धित कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। वित्तमंत्री ने कहा कि 740 एकलव्य मॉडल रेजीडेंशियल स्कूलों के लिए अगले तीन वर्षों के दौरान 38,000 टीचर्स और सपोर्ट स्टाफ की भर्ती की जाएगी। इन स्कूलों के माध्यम से 3.5 लाख आदिवासी छात्र-छात्राओं को शिक्षा दी जाती है। इसके अतिरिक्त, वित्तमंत्री ने अपने बजट भाषण में बच्चों और किशोरों के लिए नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना की भी घोषणा की। आइए जानतें है बजट 2023 में शिक्षा, रोजगार और कौशल विकास पर प्रमुख घोषणाएं -

◆ देश के 740 एकलव्य मॉडल रेजीडेंशियल स्कूलों के लिए 38 हजार शिक्षकों और गैर-शैक्षणिक पदों पर भर्ती अगले 3 वर्षों के दौरान की जाएगी।

◆ बच्चों और किशोरों के लिए नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना की जाएगी।
◆ प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 की शुरूआत अगले 3 वर्षों में की जाएगी। इससे, इंडस्ट्री फोकस्ड कोर्सेस लांच होंगे, जिनमें रोबोटिक्स, कोडिंग, आदि शामिल हैं।

◆ यूनिफाईड डिजिटल इंडिया प्लेटफॉर्म की स्थापना के साथ कौशल विकास में तेजी जाएगी।
नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम की शुरूआत की जाएगी।


Education Budget 2023 : एकलव्य स्कूलों में 38 हजार से ज्यादा शिक्षकों की होंगी भर्ती, पढ़ें अन्य अपडेट

Education Budget 2023 देश में 157 नए नर्सिंग कॉलेज कोर लोकेशन में स्थापित किए जाएंगे। 740 एकलव्य स्कूलों के लिए 38 हजार 800 टीचर्स और सपोर्ट स्टाफ नियुक्त किए जाएंगे जिससे साढ़े तीन लाख आदिवासी छात्र-छात्राओं को लाभ मिल सकेगा।

एजुकेशन : Budget 2023: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस वक्त अपना पांचवा बजट पेश कर रही हैं। इस दौरान वे अलग-अलग वर्गों के लिए अहम घोषणाएं कर रही हैं। इसमें अगर एजुकेशन सेक्टर की बात करें तो उन्होंने घोषणा कि है कि, आने वाले तीन वर्षो में एकलव्य स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्तियां की जाएंगी। इसके तहत 740 एकलव्य स्कूलों के लिए 38 हजार 800 टीचर्स और सपोर्ट स्टाफ नियुक्त किए जाएंगे। वित्त मंत्री निर्मला ने यह भी कहा कि डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना की जाएगी।

वित्त मंत्री ने कहा कि तीन वर्षों में 47 लाख युवाओं को स्टाइपेंड दिया जाएगा। इसके लिए एक नेशनल अप्रेंटिसशिप योजना शुरू की जाएगी। ​वहीं, 5G सर्विस पर चलने वाले ऐप डेवलप करने के लिए इंजीनियरिंग संस्थानों में 100 लैब बनाई जाएंगी। देश में 157 नए नर्सिंग कॉलेज कोर लोकेशन में स्थापित किए जाएंगे।

0 comments:

Post a Comment