Searching...
Friday, January 6, 2023

अच्छी खबर : ग्रुप डी में फिर खिलाड़ियों की भर्ती करेगा रेलवे, बोर्ड ने जोनल मुख्यालयों को जारी किए निर्देश, वर्ष 2016-17 से बन्द थीं नियुक्तियां, यह है ग्रुप सी और डी का नियुक्ति मानक

अच्छी खबर : ग्रुप डी में फिर खिलाड़ियों की भर्ती करेगा रेलवे, बोर्ड ने जोनल मुख्यालयों को जारी किए निर्देश, वर्ष 2016-17 से बन्द थीं नियुक्तियां, यह है ग्रुप सी और डी का नियुक्ति मानक
 

प्रयागराज : सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने छह साल बाद ग्रुप डी में फिर से भर्ती शुरू करने का फैसला किया है। इस बारे में बोर्ड से सभी जोनल मुख्यालयों को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। मंडल स्तर पर खाली पदों का ब्योरा जुटाया जा रहा है।


देश के उम्दा खिलाड़ियों के लिए रेलवे शुरू से ही सबसे बड़ा नियोक्ता रहा है। उसने खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर नौकरी दी है। आमतौर पर रेलवे में खिलाड़ियों की भर्ती ग्रुप सी और डी में ही होती है। ग्रुप डी में भर्ती 2016-17 से बंद थी। इससे खिलाड़ियों में काफी निराशा थी। अब रेलवे बोर्ड के अधिशासी निदेशक (खेल) प्रेम चंद ने सभी जोनल मुख्यालयों को ग्रुप डी की भर्ती फिर से शुरू करने की जानकारी दी है। इस ग्रुप में सभी भर्तियां 1800 ग्रेड पे के तहत की जाएंगी। ग्रुप सी की भर्ती पहले की ही तरह होती रहेगी। इसमें ग्रेड पे 1900, 2800 और 4200 है।

दो तरीके से होती है भर्ती रेलवे में भर्ती जोन और मंडल स्तर पर की जाती है। टैलेंट स्काउटिंग में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की नियु्िक्त का अधिकार जोन के जीएम के पास रहता है। ओपेन कैटेगरी में नियुक्ति के लिए कमेटी बनाई जाती है। खाली पदों के लिए विज्ञापन जारी किया जाता है।

यह है ग्रुप सी और डी का नियुक्ति मानक

ग्रुप सी में उन्हीं खिलाड़ियों की भर्ती की जाती है जिन्होंने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उस टीम का प्रतिनिधित्व किया हो जो कम से कम क्वार्टर फाइनल में खेली हो। पहले यह अर्हता सेमीफाइनल थी, जिसमें 2019 में खत्म किया गया। व्यक्तिगत मुकाबले में खिलाड़ी का राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शीर्ष तीन में रहना अनिवार्य है। ग्रुप डी में खिलाड़ी का राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेना ही पर्याप्त है। यही वजह है कि इसमें भर्ती बंद होने से प्रभावित होने वालों की तादाद ज्यादा है।

0 comments:

Post a Comment