Searching...
Sunday, October 31, 2021

UPSESSB : टीजीटी-पीजीटी चयनितों की विद्यालय आवंटन सूची जारी, क्लिक करके देखें

UPSESSB : टीजीटी-पीजीटी चयनितों की विद्यालय आवंटन सूची जारी, क्लिक करके देखें






माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने रविवार को प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) के चयनित अभ्यर्थियों के विद्यालय आवंटन की सूची जारी कर दी। टीजीटी में 16 विषयों में 12610 अभ्यर्थी चयनित घोषित किए गए थे। बोर्ड के उप सचिव नवल किशोर के अनुसार विज्ञान, हिंदी, संस्कृत, गृह विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, गणित, कला, अंग्रेजी, कृषि, शारीरिक शिक्षा, वाणिज्य, सिलाई,  उर्दू, संगीत वादन, संगीत गायन, जीव विज्ञान विषयों  में चयनित अभ्यर्थियों के विद्यालय आवंटन की सूची बोर्ड के नोटिस बोर्ड और वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन संस्थाओं के आगे जनपद का नाम अंकित नहीं है, उनके बारे में चयन बोर्ड की वेबसाइट पर प्रदर्शित सूची देखकर जानकारी हासिल की जा सकती है। 

0 comments:

Post a Comment