Searching...
Sunday, October 3, 2021

UPSESSB : TGT- 2021 के परिणाम जल्द होंगे घोषित, पीजीटी के शेष विषयों की लिखित परीक्षा के रिजल्ट भी इसी सप्ताह


UPSESSB : TGT- 2021 के परिणाम जल्द होंगे घोषित, पीजीटी के शेष विषयों की लिखित परीक्षा के रिजल्ट भी इसी सप्ताह

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से पीजीटी-2021 के 12 विषयों के लिखित परीक्षा के परिणाम घोषित हो चुके हैं। इनका साक्षात्कार आज से शुरू हो रहा है। जबकि शेष 11 विषयों के लिखित परीक्षा का परिणाम भी इसी सप्ताह घोषित होने की संभावना है। परिणाम घोषित होने के बाद दस दिनों बाद चयन बोर्ड साक्षात्कार की प्रक्रिया शुरू करेगा।साथ ही टीजीटी-2021 के अंतिम परिणाम भी जल्द ही घोषित होंगे। चयन बोर्ड को टीजीटी-पीजीटी 2021 की भर्ती प्रक्रिया 31 अक्तूबर से पहले पूरी करनी है।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में पीजीटी यानी प्रवक्ता भर्ती के लिए साक्षात्कार पांच से 20 अक्तूबर तक चलेगा। इंटरव्यू में 12 विषयों की लिखित परीक्षा के परिणाम में सफल घोषित किए गए अभ्यर्थियों को शामिल होना है। भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, मनोविज्ञान, कला तर्कशास्त्र, सैन्य विज्ञान, गृह विज्ञान एवं संगीत वादन के साक्षात्कार पांच से 14 अक्तूबर और संस्कृत एवं रसायन विज्ञान के अभ्यर्थियों के इंटरव्यू 16 से 20 अक्तूबर तक आयोजित किए जाएंगे।

 उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के उपसचिव नवल किशोर के अनुसार साक्षात्कार तिथि एवं समय में किसी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थियों को साक्षात्कार पत्र चयन बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड करना है। साक्षात्कार में आने वाले अभ्यर्थियों को कोविड गाइड लाइन का पालन करना होगा।


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से पीजीटी-2021 के 12 विषयों के लिखित परीक्षा के परिणाम घोषित हो चुके हैं। इनका साक्षात्कार आज से शुरू हो रहा है। जबकि शेष 11 विषयों के लिखित परीक्षा का परिणाम भी इसी सप्ताह घोषित होने की संभावना होगा। परिणाम घोषित होने के बाद दस दिनों बाद चयन बोर्ड साक्षात्कार की प्रक्रिया शुरू करेगा। साथ ही टीजीटी-2021 के अंतिम परिणाम भी जल्द ही घोषित होंगे। चयन बोर्ड को टीजीटी-पीजीटी -2021 की भर्ती प्रक्रिया 31 अक्तूबर से पहले पूरी करनी है। 


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में पीजीटी यानी प्रवक्ता भर्ती के लिए साक्षात्कार पांच से 20 अक्तूबर तक चलेगा। इंटरव्यू में 12 विषयों की लिखित परीक्षा के परिणाम में सफल घोषित किए गए अभ्यर्थियों को शामिल होना है। भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, मनोविज्ञान, कला, तर्कशास्त्र, सैन्य विज्ञान, गृह विज्ञान एवं संगीत वादन का साक्षात्कार पांच से 14 अक्तूबर और संस्कृत एवं रसायन विज्ञान के अभ्यर्थियों के इंटरव्यू 16 से 20 अक्तूबर तक आयोजित किए जाएंगे।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के उपसचिव नवल किशोर के अनुसार साक्षात्कार तिथि एवं समय में किसी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया जाएगा। पहले बैच का साक्षात्कार सुबह आठ बजे और दूसरे बैच का साक्षात्कार दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। साक्षात्कार के लिए रिपोर्टिंग का अंतिम समय क्रमश: सुबह 11 बजे एवं अपराह्न तीन बजे निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थियों को साक्षात्कार पत्र चयन बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड करना है। साक्षात्कार में आने वाले अभ्यर्थियों को कोविड गाइड लाइन का पालन करना होगा। 


UPSESSB PGT Result 2021 Date : एक सप्ताह में आएगा प्रवक्ता भर्ती परीक्षा के शेष विषयों का परिणाम 

UPSESSB PGT Result 2021 Date: सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में पीजीटी (प्रवक्ता) भर्ती के 11 विषयों की लिखित परीक्षा का परिणाम एक सप्ताह में घोषित होगा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने 25 सितंबर को 12 विषयों का परिणाम घोषित करने के बाद 5 से 20 अक्तूबर तक का साक्षात्कार कार्यक्रम जारी कर दिया था।

20 अक्तूबर के बाद शेष 11 विषयों के साक्षात्कार 21 अक्तूबर से शुरू होंगे। उससे 10 दिन पहले साक्षात्कार के लिए प्रवेश पत्र जारी होना है। ऐसे में 10 या 11 अक्तूबर तक परिणाम जारी होना तय है। प्रवक्ता के बचे हुए विषयों के आसपास ही प्रशिक्षित स्नातक भर्ती का अंतिम परिणाम भी जारी होने की उम्मीद है।

मंगलवार से 14 अक्तूबर तक भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, मनोविज्ञान, कला, तर्कशास्त्र, सैन्य विज्ञान, गृह विज्ञान एवं संगीत वादन का साक्षात्कार होगा जबकि संस्कृत व रसायन विज्ञान का इंटरव्यू 16 से 20 अक्तूबर तक प्रस्तावित है।



पीजीटी भर्ती के लिए इंटरव्यू कल से, 12 विषयों में सफल अभ्यर्थी देंगे साक्षात्कार

पीजीटी परीक्षा के अभी  और 11 विषयों के जारी होने हैं परिणाम


प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में पीजीटी यानी प्रवक्ता भर्ती के लिए साक्षात्कार पांच से 20 अक्तूबर तक आयोजित किए जाएंगे। इंटरव्यू में 12 विषयों की लिखित परीक्षा के परिणाम में सफल घोषित किए गए अभ्यर्थियों को शामिल होना है।


भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, मनोविज्ञान, कला, तर्कशास्त्र, सैन्य विज्ञान, गृह विज्ञान एवं संगीत वादन का साक्षात्कार पांच से 14 अक्तूबर और संस्कृत एवं रसायन विज्ञान के अभ्यर्थियों के इंटरव्यू 16 से 20 अक्तूबर तक आयोजित किए जाएंगे।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के उपसचिव नवल किशोर के अनुसार साक्षात्कार तिथि एवं समय में किसी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया जाएगा। पहले बैच का साक्षात्कार सुबह आठ बजे और दूसरे बैच का साक्षात्कार दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। साक्षात्कार के लिए रिपोर्टिंग का अंतिम समय क्रमश: सुबह 11 बजे एवं अपराह्न तीन बजे निर्धारित किया गया है।


पीजीटी परीक्षा के अभी 11 विषयों के जारी होने हैं परिणाम

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड (यूपीएसईएसएसबी) प्रवक्ता संवर्ग (पीजीटी)- 2021 के कुल 23 विषयों में 12 का परिणाम घोषित कर पांच अक्टूबर से साक्षात्कार कराने की तैयारी में है, जबकि 11 विषयों के अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के परिणाम का इंतजार है। यह परीक्षा 17 और 18 अगस्त को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर कराई गई थी। अभ्यर्थियों की मांग है कि पीजीटी के शेष बचे विषयों की लिखित परीक्षा का परिणाम जल्द जारी किया जाए। इसी के साथ सात और आठ अगस्त को हुई प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) परीक्षा का परिणाम भी घोषित किए जाने की मांग की गई है।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड द्वारा आयोजित पीजीटी के जिन 11 विषयों का परिणाम रुका है, उनमें हिंदी, भूगोल, समाजशास्त्र, इतिहास, वाणिज्य, संगीत (वादन), शारीरिक शिक्षा, नागरिक शास्त्र, अर्थशास्त्र, कृषि एवं शिक्षाशास्त्र शामिल हैं। टीजीटी के 12603 और पीजीटी के कुल 2595 पदों की भर्ती प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 31 अक्टूबर तक पूरी की जानी है, ऐसे में चयन बोर्ड तय समय में भर्ती पूरी करने की रणनीति के तहत परिणाम जारी कर रहा है। पीजीटी के जिन 12 विषयों की उत्तरमाला पर अभ्यर्थियों की आपत्तियों का निस्तारण हो गया था, उसका परिणाम घोषित कर साक्षात्कार की तिथि निर्धारित कर दी गई।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के उप सचिव नवल किशोर का कहना है कि शेष विषयों की आपत्तियों का जल्द निस्तारण कर लिखित परीक्षा का परिणाम जल्द घोषित कर दिया जाएगा, ताकि साक्षात्कार का क्रम लगातार चलाकर भर्ती का अंतिम परिणाम तय समय के भीतर घोषित किया जा सके। उन्होंने कहा कि टीजीटी में साक्षात्कार की प्रक्रिया नहीं अपनाई जानी है, इसलिए परिणाम घोषित करने के बाद विद्यालय आवंटन और जिले में पैनल भेजकर भर्ती को इसी माह में पूरा कराया जाएगा। रिजल्ट से संबंधित जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट http://www.upsessb.org/ पर नजर बनाए रखें।

0 comments:

Post a Comment