Searching...
Wednesday, October 27, 2021

माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने चुपके से सुधारी गलती, शारीरिक शिक्षा और वाणिज्य का बदला कटऑफ

माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने चुपके से सुधारी गलती, शारीरिक शिक्षा और वाणिज्य का कटऑफ बदला

प्रयागराज : रिकॉर्ड पांच महीने में प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) 2021 का परिणाम मंगलवार को जारी करने वाले उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने 24 घंटे के अंदर चुपके से दो विषयों की कटऑफ बदल दिया। बुधवार को तकरीबन नौ बजे संशोधित कटऑफ वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई।


मंगलवार को जारी परिणाम में कृषि बालिका वर्ग में अनारक्षित श्रेणी का कटऑफ 446.27760 था। जबकि शारीरिक शिक्षा बालक व बालिका वर्ग अनारक्षित श्रेणी का कटऑफ क्रमश: 433.88100 व 420 था। वाणिज्य बालक वर्ग अनारक्षित श्रेणी का कटऑफ 404 अंक था।

कटऑफ से अधिक अंक होने के बावजूद चयन न होने का आरोप लगाते हुए शारीरिक शिक्षा विषय के कुछ अभ्यर्थियों ने बुधवार दोपहर में प्रदर्शन किया तो चयन बोर्ड के अधिकारियों को इस गलती की जानकारी हुई। उसके बाद कटऑफ में संशोधन कर दिया गया।

बुधवार रात को जारी संशोधित कटऑफ में शारीरिक शिक्षा बालक व बालिका वर्ग अनारक्षित श्रेणी का कटऑफ क्रमश: 446.25548 व 433.66100 कर दिया गया। वाणिज्य बालक व बालिका वर्ग अनारक्षित श्रेणी का कटऑफ क्रमश: 420 व 404 अंक कर दिया गया। नए कटऑफ में से कृषि बालिका वर्ग को हटा दिया गया। जबकि वाणिज्य बालिका वर्ग को जोड़ दिया गया।


24 घंटे के अंदर बदला दो विषयों का कटऑफ

कला के छह प्रश्नों का जवाब बदला, छात्रों ने की आपत्ति

प्रयागराज : माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड की ओर से मंगलवार को जारी प्रशिक्षित स्नातक कला विषय की अंतिम उत्तरमाला पर कुछ अभ्यर्थियों ने आपत्ति की है। रामजग चौहान का दावा है कि अंतिम उत्तरमाला में छह प्रश्नों का उत्तर बदल दिया गया है। बुकलेट सीरीज ए के प्रश्न संख्या 51 ह्यभारत में मध्यपाषाण काल कब तक माना जाता है। चयन बोर्ड ने पहले 4000 ईपू माना था और अब बदलकर 6000 ईपू कर दिया। जबकि भारतीय चित्रकला मूर्तिकला की लेखक रीता प्रताप के अनुसार सही उत्तर 1000 ईपू है। प्रश्न संख्या 62 मारविजय की मूर्ति अजंता की किस गुफा में है। पहली बार में उत्तर गुफा 26 था जिसे अब गुफा संख्या एक माना है। एनसीईआरटी के अनुसार सही जवाब गुफा 26 है। प्रश्न 68 एमएफ हुसैन के निर्मित महाभारत शृंखला के चित्रों की सतह क्या है। पहले हस्तनिर्मित कागज और बाद में कैनवास को सही माना जबकि दोनों उत्तर सही हैं। प्रश्न 111 इनमें से किसने मीरा बाई भित्ति चित्र चित्रित किया था। चयन बोर्ड ने पहले नंदलाल बोस सही जवाब माना था जिसे बाद में विनोद विहार मुखर्जी मान लिया। सही उत्तर नंदलाल बोस है। प्रश्न 118 कला में संतुलन हैं का पहले उत्तर कृति में स्थायित्व का भाव माना था। जिसे बाद में कृति में स्थान संरचना को मान लिया जो गलत है।

0 comments:

Post a Comment