Searching...
Thursday, December 17, 2020

आरक्षित पदों पर नहीं हो सकेंगी मनमानी भर्तियां, खाली और भरे पदों के बारे में निदेशालय ने मांगी सूचना

आरक्षित पदों पर नहीं हो सकेंगी मनमानी भर्तियां, खाली और भरे पदों के बारे में निदेशालय ने मांगी सूचना


स्थानीय स्तर पर भर्तियों में गड़बड़ी की शिकायतें मिलती रहती हैं

राज्य मुख्यालय :  निकायों से मांगी सूचना निकायों में बैकलॉक भर्ती यानी आरक्षित पदों पर भर्ती के नाम पर खेल नहीं चल पाएगा। निकायों को यह बताना होगा कि उनके यहां आरक्षित वर्ग के कितने पद हैं। इनमें से कितने भरे और कितने खाली हैं। खाली होने के बारे में भी स्थिति साफ करनी होगी कि ऐसा क्यों हुआ। स्थानीय निकाय निदेशालय से प्रदेश के सभी निकायों से इस संबंध में पूरी जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है।


प्रदेश के निकायों में केंद्रीयत और अकेंद्रीयत सेवा के पद होते हैं। केंद्रीयत सेवा के पदों पर भर्तियां आयोग करता है, लेकिन अकेंद्रीयत सेवा के पदों पर स्थानीयस्तरपर भर्तियां होती हैं। स्थानीय स्तर परहोने वाली भर्तियों में गड़बड़ी की शिकायतें मिलती रहती हैं। खासकर आरक्षित वर्ग के पदों को लेकर विवाद होता रहा है । स्थानीय निकाय निदेशालय ने प्रदेश के सभी निकायों को इस संबंध में पत्र भेज कर आरक्षित पदों के बारे में पूरी जानकारी मांगी है। 

इसमें पूछा गया है कि केंद्रीय सेवा और अकेंद्रीयत सेवा के समूह 'क','ख', 'ग' व 'घ' के कुल कितने आरक्षित पद हैं। इनमें से कितने पद भरे हुए हैं और कितने पद खाली हैं।

0 comments:

Post a Comment