Searching...
Tuesday, August 30, 2022

जल निगम ग्रामीण में एई के 125 पदों पर होगी भर्ती

जल निगम ग्रामीण में एई के 125 पदों पर भर्ती होगी

 
लखनऊ : जल निगम (ग्रामीण) में अब सहायक अभियंताओं की भर्ती लोक सेवा आयोग के माध्यम से कराई जाएगी।


पहले मुख्यालय स्तर पर यह भर्तियां की जाती थीं। सपा सरकार में सहायक अभियंताओं की भर्ती में हुई धांधली के बाद यह फैसला किया गया है। जल निगम ग्रामीण में मौजूदा समय खाली 125 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव भेज दिया गया है। राज्य सरकार ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए जल निगम का बंटवारा कर दिया है। ग्रामीण क्षेत्र का अधिकार नमामि गंगे को दिया गया है और शहरी क्षेत्र की जिम्मेदारी नगर विकास विभाग के पास है।

0 comments:

Post a Comment