Searching...
Thursday, August 18, 2022

कोर्ट से रास्ता साफ, चयन बोर्ड में अटका प्रधानाचार्य भर्ती परिणाम

कोर्ट से रास्ता साफ, चयन बोर्ड में अटका प्रधानाचार्य भर्ती परिणाम

प्रयागराज : अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक विद्यालयों के लिए आठ साल से ज्यादा पुरानी प्रधानाचार्य भर्ती का परिणाम हाई कोर्ट से रास्ता साफ होने के बावजूद अटका हुआ है। परिणाम घोषित करने की मांग को लेकर डा. हरि प्रकाश यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड पहुंचा, लेकिन सचिव उनसे नहीं मिलीं। परिणाम जारी किए जाने को लेकर कोई जवाब नहीं मिलने पर अभ्यर्थियों ने अब मुख्यमंत्री से मिलने का निर्णय लिया है।


प्रधानाचार्य के 632 पदों पर भर्ती पूरी करने के लिए प्रक्रिया शुरू नहीं किए जाने पर कुछ अभ्यर्थी जल्दी भर्ती की मांग को लेकर हाई कोर्ट चले गए। हाई कोर्ट के आदेश पर मार्च 2022 में चयन बोर्ड में साक्षात्कार पूरा कराया गया। उधर, एक दूसरी याचिका पर कोर्ट ने छह अभ्यर्थियों का साक्षात्कार कराने का निर्देश दिया था। चयन बोर्ड अध्यक्ष ने कोर्ट के आदेश छह में से उपस्थित हुए चार अभ्यर्थियों का साक्षात्कार पूर्ण कराया। इस बीच एकल बेंच से याचिका खारिज होने पर याची अभ्यर्थियों ने डबल बेंच में अपील की। गुरुवार को वहां से भी उनकी याचिका खारिज हो गई।

0 comments:

Post a Comment